फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father passed away six years ago; now, even the mother's protective shadow has been snatched away.

Hisar News: छह साल पहले पिता ने छोड़ा साथ, अब मां का साया भी छिना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father passed away six years ago; now, even the mother's protective shadow has been snatched away.
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करते पुलिस। अमर उजाला
हिसार। रामायण टोल के पास हुए हादसे ने पीहू (13) के सिर से मां का मां का साया छीन लिया। छह साल पहले पिता को खो चुकी मासूम का हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। सोनीपत के एक परिवार के लिए भी हादसा गमों का पहाड़ बनकर टूटा। चार बेटियों नेे पिता खो दिया। सबसे छोटी बेटी की उम्र तो 8 माह है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले अलग-अलग गाड़ियों में सवार तेलियान पुल निवासी कमलेश (62) और सोनीपत जिले के गांव बिधान निवासी फोटोग्राफर सतीश रोहिल्ला (39) के शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के के अनुसार सतीश की गाड़ी में चार लोग सवार थे और हादसे से महज 5 से 7 सेकेंड पहले ही तीन लोग गाड़ी से उतरे थे। ये लोग उतरने में जरा सी और देरी करते तो मरने वालों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलियान पुल निवासी लक्ष्मी ने बताया कि रविवार को वह, उनके पति मनोज, बेटी प्रतिज्ञा, बेटा अतुल व सिवाय, ननद कमलेश (62), भांजी पीहू व सोनू के साथ सिसाय गांव में एक धार्मिक स्थल पर पूजा करने गए थे। रामायण टोल तक हम सभी बस में सवार होकर आए थे। यहां ये हमने किराये पर ऑटो किया था। सभी चाय पानी के लिए सड़क किनारे खड़े थे। अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी वहां आई और उसने हमें भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हुई थी। अस्पताल में ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को बेटे अतुल व पति मनोज का ऑपरेशन हुआ है। बेटी प्रतिज्ञा के सिर और बेटे सिवाय के हाथ व पैर में चोटें आई हैं।


सतीश रह गया, तीन लोग उतर गए थे गाड़ी से :
मृतक सतीश के चचेरे भाई नवीन ने बताया कि रविवार को सतीश के चाचा के लड़के की शादी थी और गांव बिधान से बरात हिसार आई थी। नामदेव धर्मशाला में शादी समारोह था। सतीश सहित चार लोग स्विफ्ट कार में हिसार आ रहे थे। रामायण टोल के पास चाय-पानी के लिए गाड़ी रोकी थी। गाड़ी सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते में रोकी थी। सतीश को छोड़कर तीन लोग गाड़ी से उतर गए थे। उनके उतरने के 5 से 7 सेकेंड के अंतराल में एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उनकी गाड़ी के पीछे जोर से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी आगे खड़े ऑटो से जा टकराई। इस हादसे में सतीश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed