फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   father lost his job in search of his daughter In Hisar, sold his scooty too

Hisar: बिटिया की तलाश में पिता की नौकरी छूटी, स्कूटी भी बिकी; दोनों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Wed, 18 Dec 2024 11:02 AM IST
नवीन दलाल सुरेश सहारण, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Dec 2024 11:02 AM IST
सार

आठ साल के भाई देव ने बताया कि वह धरने पर बैठने के बाद से स्कूल नहीं जा पा रहा है। बेटी की मां रागनी ने बताया कि 80 दिन से बेटी का सुराग नहीं है।

विज्ञापन
father lost his job in search of his daughter In Hisar, sold his scooty too
धरने पर बैठे लड़की के माता-पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटी का अब तक सुराग नहीं है...। मेरी नौकरी छूट चुकी है, स्कूटी भी बिक गई और दोनों बेटों की पढ़ाई बंद है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन में कोई हरकत नहीं है। पिछले आठ दिन से रात में दो डिग्री से कम तापमान में खुले आसमां के नीचे धरना दे रहे हैं। इंसाफ पाने के लिए आखिर किस चीज का इम्तिहान लिया जा रहा है। यह कहते हुए सुनील सोनी के चेहरे पर दर्द के जो भाव थे, वो किसी को भी भावुक कर सकते थे।

विज्ञापन


बेटी की तलाश के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी उनका आमरण अनशन जारी रहा। इनके समर्थन में बुधवार को छात्र और शहर के जनसंगठन फव्वारा चौक से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे। बहन की तलाश के लिए माता-पिता के साथ धरना दे रहे बड़े बेटे दीपक को सोमवार रात कड़ाके की सर्दी के कारण तेज बुखार हो गया। 13 साल के दीपक ने बताया कि वह आजाद नगर स्थित एक निजी स्कूल में छठी में पढ़ता है।
विज्ञापन




बहन के घर से गायब होने के बाद से उसकी तलाश में जुटे हैं। जब से धरने पर बैठा हूं, स्कूल नहीं जा पा रहा। आठ साल के देव ने बताया कि वह धरने पर बैठने के बाद से स्कूल नहीं जा पा रहा है। बेटी की मां रागनी ने बताया कि 80 दिन से बेटी का सुराग नहीं है। पति निजी नौकरी करते थे, जो छूट चुकी है। बेटी की तलाश करने और घर खर्च के लिए रुपयों की जरूरत थी तो 20 हजार रुपये में स्कूटी बेचनी पड़ी। हालात ये है कि मकान का किराया देने के लिए भी रुपये नहीं है। जब तक बेटी नहीं मिल जाती उनका धरना और अनशन जारी रहेगा। बता दें कि किशोरी 29 सितंबर को घर से कहीं चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed