फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fatehabad defeated Panipat 4-0 in state level hockey competition, 20 teams are participating.

Hisar News: राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में फतेहाबाद ने पानीपत को 4-0 से हराया, 20 टीमें ले रहीं हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad defeated Panipat 4-0 in state level hockey competition, 20 teams are participating.
एस्ट्रोटर्फ पर गोल का प्रयास करतीं ​खिलाड़ी।  
हिसार। हॉकी हरियाणा की ओर से मंगलवार से एस्ट्रोटर्फ पर 11वीं सब जूनियर, 18वीं जूनियर और 36वीं सीनियर हरियाणा राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए तीन मुकाबलों में फतेहाबाद, करनाल और कैथल की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि कमल सिंह रामायण और विशिष्ट अतिथि एचएयू से एडीएसडब्ल्यू डॉ. सुशील लेगा ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लिया और हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि पहला मैच कैथल और जींद के बीच खेला। इस मुकाबले में कैथल की टीम 8-0 से जीती। दूसरे मैच में फतेहाबाद ने पानीपत को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में करनाल ने भिवानी को 5-0 से हराया। चैंपियनशिप 23 फरवरी तक चलेगी। एस्ट्रोटर्फ के अलावा एचएयू के हॉकी ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था जाट धर्मशाला में की गई है। बुधवार को प्रतियोगिता में आठ मैच करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व डीईओ देवेंद्र सिंह, कर्नल हरि सिंह, दिलबाग सिंह, जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार, कोच राजेश कुमार, सुनील मलिक, पवन मलिक, कुलदीप, प्रदीप, रूचिका, धर्मेंद्र, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::
पहला मैच

कैथल ने जींद को 8-0 से हराया
दूसरा मैच
फतेहाबाद ने पानीपत को 4-0 से किया पराजित
तीसरा मैच
करनाल ने भिवानी को 5-0 से रौंदा
---------------------
आज होने वाले मुकाबले
सुबह 6:30 बजे : सोनीपत-रोहतक
सुबह 8 बजे : हिसार-गुरुग्राम
सुबह 9:30 बजे : पंचकूला-झज्जर
सुबह 11 बजे : सिरसा-अंबाला
दोपहर 12:30 बजे : हिसार-पंचकूला
दोपहर 2 बजे : कुरुक्षेत्र-जींद
अपराह्न 3:30 बजे : सोनीपत-करनाल
शाम 5 बजे : सिरसा-फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed