{"_id":"616c5e6418aa131d3719bf4c","slug":"farmers-will-stop-rail-at-four-places-today-70-railway-personnel-including-3-companies-2-platoons-will-take-over-command-hisar-news-hsr6146722151","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आज चार जगह रोकेंगे रेल, 3 कंपनी, 2 प्लाटून समेत रेलवे के 70 जवान संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आज चार जगह रोकेंगे रेल, 3 कंपनी, 2 प्लाटून समेत रेलवे के 70 जवान संभालेंगे कमान
विज्ञापन
हिसार/हांसी/बरवाला। किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ मुस्तैद रही। इस दौरान यात्रियों से पूछताछ भी की गई। उनके बैग खंगाले गए। किसान सोमवार को देवां-मुकलान, रामायण, आदमुपर और बरवाला में रेल रोको
आंदोलन चलाएंगे।
वहीं, किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत पुलिस कर्मी विभिन्न स्टेशनों पर कमान संभालेंगे। सुरक्षा के लिए तीन कंपनी, दो प्लाटून हरियाणा पुलिस के 70 जवानों के अलावा आरपीएफ के 45 और जीआरपी के 25 जवान तैनात किए गए हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको अभियान के तहत सोमवार को बरवाला में आंदोलनकारी रेल रोकेंगे। टोल कमेटी के प्रधान सरदानंद राजली ने बताया कि लखीमपुर खिरी के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और गिरफ्तार के लिए सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोका जाएगा।
विज्ञापन
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने सिंघु बॉर्डर नृशंस हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
जिला पुलिस के प्रबंध
लघु सचिवालय एरिया में एससपी भारती डबास की निगरानी में एक कंपनी तैनात।
आजाद नगर थाना एरिया में एएसपी कुशल सिंह की निगरानी में 70 जवान तैनात।
सदर थाना एरिया में डीएसपी अभिमन्यु लोहान की निगरानी में एक कंपनी तैनात।
बरवाला थाना एरिया में डीएसपी रोहताश की निगरानी में एक कंपनी तैनात।
उकलाना थाना एरिया में डीएसपी रोहताश की निगरानी में एक प्लाटून तैनात
आदमपुर थाना एरिया में डीएसपी नारायणचंद की निगरानी में एक प्लाटून तैनात
जीआरपी स्टाफ यहां संभालेगा कमान
जीआरपी स्टाफ हिसार रेलवे स्टेशन, उकलाना रेलवे स्टेशन, चिड़ौद रेलवे स्टेशन, बरवाला ओवरब्रिज, जाखोद खेड़ा रेलवे स्टेशन, सिवानी रेलवे स्टेशन, रामायण फाटक पर कमान संभालेंगे।
आंदोलन के दौरान आरपीएफ स्टाफ यहां रहेगा मुस्तैद
आरपीएफ स्टाफ समपार फाटक संख्या सी-82 मध्य हांसी-सातरोड़, हांसी रेलवे स्टेशन, बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन, हिसार रेलवे स्टेशन, चिड़ौद, सिवानी रेलवे स्टेशन, सातरोड़ रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहेगा।
हमारी ओर से सभी ट्रेनें सुचारू रूप से चलाई जाएगी। ट्रेनें रद्द करने को लेकर हमारे पास कोई पत्र नहीं पहुंचा है। यदि किसान रेलगाड़ियां रोकेंगे तो मौके पर ही फैसला लिया जाएगा। - केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक, हिसार