बालसमंद। मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर सब तहसील पर पक्का मोर्चा लगाए बैठे किसानों का धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। मांगेराम गिल और मास्टर सतबीर गड़वाल ने बताया कि अब तक प्रशासनिक अधिकारी किसानों से बातचीत करने किसानों के मध्य नहीं आया है। सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। किसानों ने बताया कि वीरवार से किसान सब तहसील के किसी भी कर्मचारी को तहसील में नहीं घुसने देगी। तहसील की तालाबंदी की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने खरीफ फसलों का मुआवजा राशि जारी किया है, जिसमें बालसमंद सब तहसील का शून्य बीमा जारी किया है। जबकि इसी क्षेत्र में बीमा कंपनी ने बीमा क्लेम राशि जारी की है। सुरेंद्र आर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में कोई मुआवजा नहीं दिया है। जब तक सरकार किसानों को वर्ष 2020 का मुआवजा, वर्ष 2021 की तहसील के अधिकारियों द्वारा भेजी गई गलत रिपोर्ट दुरुस्त कर तहसील के अधिकारियों के तबादले तक तहसील परिसर पर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मास्टर सतबीर गढ़वाल, सुरेंद्र आर्य, संदीप धीरणवास, पूर्व सरपंच जगदीश, सतबीर झाझड़िया, राजेश लौरा, जगदीश, पृथ्वी धायल, दिलबाग हुड्डा, वीरेंद्र पूनिया, पूर्व सरपंच जगदीश पूनिया, अनिल गोरछी, शमशेर, प्रदीप, कृष्ण, जगदीश जांगड़ा मौजूद रहे।