{"_id":"615f29ae8ebc3e9fb414a617","slug":"farmers-will-give-memorandum-to-all-tehsildars-of-the-district-today-hisar-news-hsr613839263","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी तहसीलदारों को आज किसान देंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी तहसीलदारों को आज किसान देंगे ज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसान सभा का अपनी लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर चल रहा बेमियादी धरना वीरवार को 164वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता कृष्ण कुमार सांवत व सतबीर भाकर ने संयुक्त रुप से की । संचालन जिला सचिव सतबीर धायल ने किया।
जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार ने कहा कि 8 अक्तूबर को जिले की सभी तहसीलों में तहसीलदारों को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके माध्यम से सितंबर महीने में बारिश से कपास, मूंग, जीरी, बाजरा, ग्वार, सब्जियां की बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी जल्द पूरी कराने की मांग की जाएगी।
किसान सभा के मुख्य सलाहकार राजकुमार ठोलेदार ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान कि ठा लो लठ वाले बयान की निंदा करते इसे आपस में लड़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बयान का जवाब ऐलनाबाद उपचुनाव में दिया जाएगा। धरने को सूबेसिंह बूरा, आनंद देव सांगवान, रामफल, वंदा पूनिया लाउडवा, किशोरी लाल, मियां सिंह बिठमड़ा, दलीप सिंह अग्रोहा, सुनील गोरखपुरिया, भीम सिंह स्याहड़वा, रमेश पंच, सुदेश, नंदलाल तंवर, पृथ्वी सिंह पूनिया, जगबीर गुराना, तुलसीराम तलवंडी आदि ने संबोधित किया।