{"_id":"684dcde35b772addc005f026","slug":"farmers-son-excels-in-capf-exam-becomes-assistant-commandant-hisar-news-c-21-hsr1005-647537-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसान के बेटे ने सीएपीएफ परीक्षा में मारी बाजी, सहायक कमांडेंट बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसान के बेटे ने सीएपीएफ परीक्षा में मारी बाजी, सहायक कमांडेंट बना
Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मनदीप बुरा।
नारनौंद। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स (सीएपीएफ)-2024 के परीक्षा परिणाम शुक्रवार शाम को जारी किए गए। इसमें पेटवाड़ के किसान परिवार के बेटे मनदीप बुरा (23) ने बाजी मारी है और उसका सहायक कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है।
मनदीप ने ऑल इंडिया में 314वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में मनदीप बुरा चंडीगढ़ सचिवालय में क्लर्क के पद पर हरियाणा के राजस्व विभाग में कार्यरत हैं और उन्होंने दिसंबर में ही ज्वाइन किया था। अब उनका चयन सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ है। गांव पेटवाड़ में यह समाचार मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
गांव पेटवाड़ के रहने वाले मनदीप बुरा ने वर्ष 2018 में महर्षि दयानंद स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्ष 2020 में टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से 2023 में बीएससी की।
विज्ञापन
मनदीप बुरा ने बताया कि शुरू से ही मेरा सपना सेना या पुलिस फोर्स में जाने का था। सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स के लिए उन्होंने परीक्षा 2023 में दी थी और वह परीक्षा पास हो गई थी, लेकिन मेडिकल प्वाइंट पर रह गया था। मगर हार नहीं मानी और उसने अपना प्रयास जारी रखा। अब फिर दूसरे प्रयास में उसने यह हासिल कर लिया।
कहीं पर कोई कोचिंग नहीं
मनदीप के पिता बीरभान किसान और मां सुनीता गृहिणी हैं। उसकी बड़ी बहन मोनिका हिसार के एफसी कॉलेज से एमएससी कर रही हैं। मनदीप ने बताया कि इसके लिए उसने कहीं पर कोई कोचिंग नहीं ली। उसने घर पर रहकर ही तैयारी की हैं।