फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers sitting on 24-hour hunger strike outside the Mini Secretariat

Hisar News: लघु सचिवालय के बाहर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे किसान

Tue, 17 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on 24-hour hunger strike outside the Mini Secretariat
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य मंगलवार को लघु सचिवालय के गेट के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। कड़ाके की ठंड के बावजूद रात को भी किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर डेरा डाले रखा। लघु सचिवालय का एक साइड का गेट बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। किसानों ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

सांकेतिक भूख हड़ताल का नेतृत्व किसान नेता सूरजभान डाया, ओमप्रकाश हसंगा, सतीश बैनीवाल ने संयुक्त रूप से किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने कहा कि पिछले 10 महीने से शम्भू और खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए किसान बैठे हैं। पुलिस ने इन सभी को बैरिकेडिंग कर रोक रखा है। किसान दिल्ली जाने की कोशिश करता है तो उनके ऊपर आंसू गैस के गोले, टियर गैस से रोका जाता है। उन्होंने कहा कि एमएसपी की मांग को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं कर रही है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर यह सांकेतिक भूख हड़ताल की गई है।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि एमएसपी के लिए आंदोलन कर रहे किसान संवैधानिक अधिकार के तहत ही अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य अनिल गौरछी ने बताया कि यह भूख हड़ताल 18 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर कमल बराड़, गोपाल सिंह, के.डी.अग्रोहा, कुलदीप सदलपुर, मंजीत सिंह, मुकेश डाया, चरणपाल लुदास, जसबीर सूरा, अनिल गोरछी, कुलदीप खरड़, उदय देवां, प्रदीप मलिक, रमेश कुलेरी, दलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed