फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers Show black flags to Deputy CM Dushyant Chautala in Hansi of Haryana

हिसार: सिरसा से दिल्ली जा रहे थे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, रामायण टोल पर किसानों ने दिखाए काले झंडे

Mon, 19 Jul 2021 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 03:46 PM IST
सार

किसान बड़ी संख्या में डिप्टी सीएम का इंतजार कर रहे थे लेकिन चौटाला वहां से न निकल कर रॉन्ग साइड होते हुए निकलने लगे। फिर भी किसान काले झंडे दिखाने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
Farmers Show black flags to Deputy CM Dushyant Chautala in Hansi of Haryana
रामायण टोल पर जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है। सोमवार को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने किया। जैसे ही किसानों को भनक लगी कि डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला सिरसा से दिल्ली जा रहे हैं तो किसानों ने रामायण टोल प्लाजा पर काले झंडे दिखाकर विरोध किया। किसान बड़ी संख्या में डिप्टी सीएम का इंतजार कर रहे थे लेकिन चौटाला वहां से न निकल कर रॉन्ग साइड होते हुए निकलने लगे। फिर भी किसान काले झंडे दिखाने में कामयाब हो गए। डीएसपी जुगल किशोर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की मौके पर तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed