{"_id":"67ec34167867121c8004d624","slug":"farmers-should-not-collect-crops-under-power-lines-in-the-fields-sdo-hisar-news-c-21-hsr1020-596499-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खेतों में बिजली की लाइनों के नीचे फसल एकत्रित न करें : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खेतों में बिजली की लाइनों के नीचे फसल एकत्रित न करें : एसडीओ
विज्ञापन
बैठक करते हुए कर्मचारी।
हांसी। रेलवे रोड स्थित बिजली निगम के सब अर्बन कार्यालय में कर्मचारियों के लिए मंगलवार को सुरक्षा दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तमाम तकनीकी कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम एसडीओ मोहनलाल जांगड़ा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में बिजली की लाइनों के नीचे फसल एकत्रित न करें व खेतों में पानी की व्यवस्था रखें।
कर्मचारियों को सुरक्षा दिवस पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को आने वाले सीजन से पहले अपनी लाइनों की मरम्मत कर लेनी चाहिए। फसल कटाई के समय गांवों व खेतों की बिजली दिन के समय बंद रहेगी। इस दौरान लाइनों पर सुरक्षा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से अपील करी की फसलें पक कर तैयार हो गई हैं। किसानों को भी सुरक्षा से संबंधित उपाय अपनाने चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी अनहोनी से बचाव हो सके। जिन खेतों में ट्रांसफार्मर लगे हैं, वहां आसपास लगभग 10 फिट तक सफाई व्यवस्था कर दें। ताकि किसी भी प्रकार से इलेक्ट्रिसिटी फॉल्ट होने पर बिजली के तारों निकलने वाली चिंगारी से फसल को कोई नुकसान न पहुंचे। बिजली की लाइनों के नीचे फसल इकट्ठा न करें उचित दूरी पर ही फसल इकट्ठा करें। खेत में पानी की व्यवस्था या पानी का खाल भरकर रखें। ताकी कोई भी आगजनी होने पर सबसे पहले फायर ब्रिगेड वाहन को डायल 112 पर सूचित करें। बाद में नजदीकी बिजली सब स्टेशन या शिकायत केंद्र कर्मचारी या इंचार्ज को सूचित करें ताकि बिजली भी बंद करवाई जा सके। खेतों में चाय व खाना बनाने के तुरंत बाद आग को बुझा दें। थोड़ी सी सावधानी से आपकी फसल आग से बच जाए।