{"_id":"9080a0f4657b54994d11a2f6e91ebc56","slug":"farmers-performance-in-grain-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का अनाज मंडी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का अनाज मंडी में प्रदर्शन
बहल (भिवानी)/ब्यूरो।
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने अपनी मांगों के लिए अनाज मंडी परिसर में धरना और बाजार में प्रदर्शन किया।
किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला। साथ ही नायब तहसीलदार के जरिये जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
वीरवार को एक दर्जन गांवों के सैकड़ों किसान अनाज मंडी परिसर में एकत्रित हुए।
किसानों ने अपनी लंबित मांगों को दोहराया और सरकार, प्रशासन से उन्हें पूरा करने की मांग की। किसानों ने करीब तीन घंटे तक अनाज मंडी में धरना दिया।
किसान नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि सरकार व प्रशासन की अनदेखी के कारण किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
किसानों ने जिला उपायुक्त को दिए ज्ञापन में मांग की कि वर्ष 2013 में हुई ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का छह करोड़
83 लाख रुपये की राशि का मुआवजा पिछले चार महीने से आया हुआ है, उसे किसानों में बांटा जाए।
वर्ष 2013 का ही सावनी फसल जो सूखा, बीमारी और पानी भराई से खराब हो गई थी उसकी सामान्य गिरदावरी के साथ खराबे की गिरदावरी की जाए ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके। इसके साथ ही अन्य कई मांगें की गई।
धरने का संचालन सभा सचिव दलबीर सिंह ने किया। प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया मुख्य वक्ता थे।
इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ठाकन, जगदीश बैराण, कृष्ण बिधनोई, मांगेराम चहड़कलां, महीपाल बिधनोई, प्रताप हरियावास, धर्मपाल नंबरदार, महीपाल सिधनवा, दयाचंद, हवासिंह ओबरा मौजूद थे।