फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   farmers JAm all roads today

भारत बंद को लेकर किसान आज सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सभी टोल प्लाजा पर करेंगे चक्का जाम

Fri, 26 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
farmers JAm all roads today
किसान संगठनों के शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान के तहत जिलेभर में किसान व अन्य संगठन सभी टोल प्लाजा पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चक्का जाम रखेंगे। इसके अलावा जगह-जगह रेलवे ट्रैक पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में रोडवेज कर्मचारी भी डिपो परिसर में दो घंटे धरना-प्रदर्शन करेंगे। आढ़तियों ने किसान आंदोलन को लेकर मंडी बंद रखने का फैसला किया है। उधर, रोडवेज बसों के संचालन को लेकर रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सुबह बसों का संचालन किया जाएगा। अगर कहीं रास्ते बंद मिलते हैं तो बसों को वापस बुला लिया जाएगा। वहीं भारत बंद को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर जिले में पुलिस की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। इस दौरान एक एएसपी व सात डीएसपी स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

सभी टोल प्लाजा पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। शहर में अग्रसेन चौक पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शहरवासियों से अपील की जाएगी कि वे इस बंद को सफल बनाने में सहयोग दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूबे सिंह बूरा, किसान नेता
सुबह निर्धारित समय से बसों को रवाना किया जाएगा। सभी बस चालकों निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं रास्ता बंद मिलता है तो बसों को वापस डिपो में ले आए।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
रोजाना की तरफ निर्धारित समय पर ही सभी ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों का संचालन बंद रखने को लेकर मुख्यालय की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
- केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed