फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers created ruckus in Hafed office for not getting urea

यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने हैफेड कार्यालय में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus in Hafed office for not getting urea
अनाज मंडी स्थित हैफड कार्यालय में हगांमा करते किसान। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। नई अनाज मंडी स्थित हैफेड कार्यालय में यूरिया के 1000 बैग उपलब्ध होने के बावजूद भी किसानों को यूरिया नहीं बांटा गया। जिससे रोषित होकर किसानों ने बुधवार शाम हैफेड कार्यालय के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि हैफेड कार्यालय के पास 700 से अधिक यूरिया के बैग स्टॉक में उपलब्ध हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी ब्लैक में यूरिया को बेच रहे हैं। जबकि दूसरी ओर हैफेड के सीनियर मैनेजर संजीव बेरवाल का कहना था कि बुधवार को 1000 यूरिया के बैग पहुंचे हैं, लेकिन मशीन में अपडेट न होने से किसानों को नहीं बांटा गया है। हालांकि वीरवार सुबह 10 बजे से काउंटरों पर किसानों को यूरिया बांटना शुरू कर दिया जाएगा। हंगामे के बीच युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलजीत कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से हाल जाना और हैफेड के अधिकारियों से बातचीत कर जल्दी ही समस्या का हल करने के लिए कहा। जिसके बाद किसान शांत हुए और वहां से चले गए।
विज्ञापन

दोनों कार्यकर्ताओं ने चेक की मशीनें
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलजीत ने बताया कि यूरिया न मिलने की बात जानकार उन्होंने हैफेड कार्यालय के अंदर रखी मशीन चेक की। जिसमें बुधवार को आई यूरिया की डिटेल अपडेट नहीं थी। जिसके बाद अधिकारियों ने वीरवार सुबह तक मशीन में डिटेल अपडेट कर किसानों को यूरिया बांटने का भरोसा दिलाया। दोनों जिला उपाध्यक्षों ने बताया कि वीरवार को वे खुद नई अनाज मंडी जाकर स्थिति का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन

4 दिन बीते, नहीं पहुंची डीएपी, किसान परेशान
4 दिन बीत चुके हैं लेकिन किसानों को सरकारी रेट पर डीएपी खाद नहीं मिलने से परेशानी आ रही है। जबकि रोजाना संबंधित विभाग के अधिकारी बड़े दावे कर रहे हैं। बता दें कि 13 नवंबर के बाद हैफेड के पास डीएपी खाद नहीं पहुंची है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 3541.85 मीट्रिक टन यूरिया व 247 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध
मुख्यालय की ओर से जारी लिस्ट में हिसार जिले में बुधवार शाम तक 3541.85 मीट्रिक टन यूरिया मंडियों में उपलब्ध है। जबकि 247 मीट्रिक टन डीएपी विभिन्न मंडियों में उपलब्ध है। जिनमें से कारपोरेटिव शाखा में 1603.28 मीट्रिक टन यूरिया और निजी शाखा में 1938.57 मीट्रिक टन यूरिया मंडियों में उपलब्ध है। इसी तरह डीएपी की बात करें तो हिसार जिले के कोरपोरेटिव शाखा में 132.59 मीट्रिक टन डीएपी और निजी शाखा में 114.41 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।

हमारे पास बुधवार को यूरिया के 1000 बैग पहुंचे है, लेकिन मशीन में डाटा अपडेट न होने के कारण किसानों को नहीं दिया। वीरवार सुबह किसानों को यूरिया बांटा जाएगा। बुधवार को कुछ किसानों ने हैफेड कार्यालय के अंदर हंगामा किया था।
- संजीव बेरवाल, सीनियर मैनेजर, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed