फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers could not apply due to glitch in portal, condition of 5 acres became a problem

Hisar News: पोर्टल में खराबी के कारण आवेदन नहीं कर पाए किसान, 5 एकड़ की शर्त बनी मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers could not apply due to glitch in portal, condition of 5 acres became a problem
हिसार। फसलों को हुए नुकसान के लिए किसान बुधवार को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए। पोर्टल पर तकनीकी खराबी होने के कारण किसान आवेदन नहीं कर पा रहे। अब तक करीब 900 किसानों के आवेदन ही कर पाए हैं। दूसरी ओर काफी संख्या में किसान 5 एकड़ से अधिक फसल होने पर आवेदन नहीं कर पा रहे। पोर्टल पर 5 एकड़ की शर्त लगाई गई है। अगर किसान की 20 एकड़ फसल होगी तो वह मुआवजे के लिए केवल 5 एकड़ का ही आवेदन कर पाएगा। किसान 15 मार्च तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

फसलों को हुए नुकसान को लेकर अपना प्राथमिक आंकलन कर मुख्यालय को भेजा है। कृषि विभाग ने हिसार जिले में 2 मार्च को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहायक कृषि अधिकारियों से सर्वे कराने के बाद यह आंकलन तैयार किया है। जिसमें गांवों के हिसाब से यह सर्वे किया गया है। नियमों के अनुसार 25 प्रतिशत तक नुकसान वाली फसलों का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर 3 लाख 18 हजार से अधिक एकड़ फसलों को मुआवजा की श्रेणी से बाहर कर दिया जाएगा। कुल सवा दो लाख एकड़ के करीब फसलों को ही मुआवजा मिलने की संभावना है। जिले के कुल 276 गांवों में से 262 गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

नुकसान का आंकड़ा

फसल--- 0 से 25 नुकसान ---26 से 50 प्रशित 51 से 75 प्रतिशत --75 से 100 प्रतिशत -- कुल
गेंहू----273387- 39065--104350 --230- 417032
सरसों 45337.5- 43220- 37738.5-4571- 130867
जौ 30 --500 300 -0 -830
चना 0 4675 25-0--4700
कुल 318754 87460 14413 .5- 4801- 553429
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed