{"_id":"611eb56c8ebc3e7a191cad30","slug":"farmers-captured-the-stage-of-annapurna-program-hisar-news-hsr6093572187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा कार्यक्रम की स्टेज पर किसानों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा कार्यक्रम की स्टेज पर किसानों ने किया कब्जा
विज्ञापन
रतिया में अन्नपूर्णा कार्यक्रम के स्टेज पर बैठे किसान।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया (फतेहाबाद)। रतिया के मॉडल टाउन के श्रीराम पार्क में वीरवार को अन्नपूर्णा कार्यक्रम के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसान संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंच टेंट पर लगाए गए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर को फाड़ दिया। किसान कार्यक्रम की स्टेज पर कब्जा करके बैठ गए।
हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और किसानों को शांत किया। किसानों के हंगामे को देखते हुए वहां पर मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके से खिसक गए। वहीं, किसानों ने गांव तामसपुरा में भी कार्यक्रम के दौरान वहां लगे पोस्टरों को फाड़कर उसमें आग लगा दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अन्नपूर्णा कार्यक्रम में दूसरे दिन हुआ हंगामा
कार्यक्रम का बुधवार को भी कई गांवों में किसानों ने विरोध किया था। वीरवार को मॉडल टाउन के श्रीराम पार्क में प्रशासन द्वारा कार्यक्रम रखा गया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पोस्टर लगाए गए। विरोध करने के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारी कर रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेताओं व एसडीएम को आना था। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के चलते भाजपा के नेता कार्यक्रम से किनारा कर गए। एसडीएम भारतभूषण कौशिक व अन्य अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध की घोषणा कर दी। खुफिया विभाग द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन को दी तो इस कार्यक्रम को समय से पहले ही पूरा कर दिया गया और अधिकतर अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौके से चले गए। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता मौके पर मौजूद ही थे कि किसान संघर्ष समिति व शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में झंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए स्टेज पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
गरीब लोगों को राशन वितरण का कार्यक्रम था। जब अधिकांश लोगों को राशन वितरित किया जा चुका था, तब कुछ किसान मौके पर पहुंचे थे। तब तक कार्यक्रम समाप्त हो गया था। हम लोग पंडाल से उठकर आ गए थे, फिर भी हमने किसानों से कानून व्यवस्था का पालन करने और शांति बनाए रखने की बात कही है।
- भारतभूषण कौशिक, एसडीएम, रतिया