फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers are not getting DAP fertilizer, returning empty handed

किसानों को नहीं मिल रहा डीएपी खाद, लौट रहे खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting DAP fertilizer, returning empty handed
नई अनाजमंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में सरसों की बिजाई शुरू करने के साथ ही डीएपी खाद का संकट गहरा गया है। पिछले चार दिनों से नई अनाज मंडी स्थित इफको के सरकारी कार्यालय से डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान मायूस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, इफको के अधिकारी का कहना है कि खाद कब आएगी इस बारे में हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। ऐसे में आने वाले समय में खाद का संकट बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि 12 अक्तूबर को खाद का रैंक भिवानी आया था। यहां से सिर्फ डीएपी खाद के 200 कट्टे हिसार पहुंचे थे, जोकि एक ही दिन में बिक गए थे।
विज्ञापन

उधर, हैफेड सोसायटी के गोदाम में यूरिया खाद के फिलहाल 1200 कट्टे रखे हैं। फिलहाल यूरिया खाद की डिमांड कम है। हैफेड सोसायटी के सेल्समैन अनिल कुमार का कहना है कि बीते वीरवार को ही यूरिया खाद के 1300 कट्टे आए थे। ऐसे में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी खाद के चार कट्टे लेने आए थे मगर यहां आने पर कहा गया कि खाद खत्म हो चुकी है। किसानों के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करवाई जाए।
- इंद्र, किसान, मिरकां
पहले तो गांवों में ही खाद मिल जाती थी तो वहां से ले लेते थे, लेकिन अब न तो गांव और न ही शहर में खाद मिल रही है। खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है।
- सुनील, किसान, मिरकां
सरसों की फसल बिजाई का समय है मगर डीएपी खाद नहीं मिल रही है। गांव से खाद लेने आया था मगर यहां खाद नहीं मिली।
- भरत सिंह, किसान, धान्सू
दो दिन तक डीएपी खाद का इंतजार करूंगा तो फसल बुआई में देरी हो जाएगी। इसलिए मजबूरन एनपीके खाद खरीदनी पड़ेगी। खाद की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

- अंकित, किसान, न्योली कलां
बारिश के बाद सभी किसानों ने सरसों फसल की बिजाई शुरू कर दी। ऐसे में एकदम ही खाद की डिमांड बढ़ गई। हमारे पास फिलहाल डीएपी की खाद खत्म हो चुकी है। खाद कब आएगी अभी इस बारे में हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है।
- मुकेश, फील्ड असिस्टेंट, इफको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed