फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers are getting less cash from the rural bank branch

Hisar News: ग्रामीण बैंक शाखा से किसानों को कम मिल रही नकदी

Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers are getting less cash from the rural bank branch
नारनौंद के गांव कोथ कलां में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
नारनौंद। गेहूं की फसल का भुगतान खातों में आने के बावजूद किसानों को नकदी नहीं मिल सकी है। इसका कारण गांव कोथ कलां स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में नकदी की कमी होना है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्यों ने मंगलवार को बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन कर बैंक शाखा पर ताला जड़ने तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कोथ ने कहा कि पहले ही सरकार ने किसानों को बायोमेट्रिक और अन्य नियमों के नाम पर परेशान किया है। अब किसानों के खातों में गेहूं की फसल का भुगतान आने के बावजूद बैंक नकदी नहीं दे रहा। इससे कोथ कलां, कोथ खुर्द, गैबीनगर, नाड़ा सहित आसपास के गांवों के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतेंद्र कोथ ने कहा कि किसानों के सामने घर खर्च चलाने तक का संकट खड़ा हो गया है। कई किसान अपने बच्चों के स्कूलों में दाखिले तक नहीं करवा पाए हैं और बच्चे घरों में बैठे हैं। किसानों को रोजाना बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बैंक में अक्सर नकदी की कमी रहती है। यहां तक कि बुजुर्गों को मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन के रुपये भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाते। इससे ग्रामीणों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। किसानों ने क्षेत्र में एक बड़े बैंक की शाखा खोलने की मांग भी उठाई ताकि ग्रामीणों को बार-बार नकदी संकट का सामना न करना पड़े।

किसान नेताओं ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो भाकियू एसडीएम कार्यालय नारनौंद और डीसी कार्यालय हांसी पर भी प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ओम सिंह, बॉबी, प्रदीप, राजेंद्र, जितेंद्र, शमशेर, बिजेंद्र, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed