फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers angry over non-availability of fertilizer blocked the road for 30 minutes, removed after persuasion of police station in-charge

Hisar News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने लगाया 30 मिनट तक जाम, थाना प्रभारी के समझाने पर हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-availability of fertilizer blocked the road for 30 minutes, removed after persuasion of police station in-charge
 डीएपी की समस्या को लेकर मुख्यमार्ग पर जाम लगाये खड़े किसान।
बरवाला। क्षेत्र के किसानों को पिछले कई दिनों से डीएपी खाद न मिलने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वह सुबह ही शहर में स्थित सहकारी समितियों के कार्यालय के आगे लाइन लगा कर खड़े हो जाते हैं, लेकिन देर शाम तक उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार शाम को पैक्स कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर 30 मिनट तक जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शहर के अंदर से गुजरने वाले मार्ग को बाधित करने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और पैक्स के अधिकारियों से बात कर किसानों को आश्वस्त किया। जिसके बाद किसानों ने जाम हटा दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम पैक्स कार्यालय में डीएपी के 600 बैग पहुंचे, मंगलवार को प्रत्येक किसान को तीन बैग के हिसाब से खाद वितरित की जाएगी। जबकि खाद लेने वाले किसानों की संख्या काफी अधिक है। क्षेत्र के किसान सुनील, जयपाल, रवि, बारू, विश्वास, महावीर, सुमित आदि ने बताया कि सरकार व अधिकारियों द्वारा केवल प्रचार किया जा रहा है कि डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन हकीकत में किसानाें काे समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह पिछले कई दिनों से सुबह डीएपी खाद लेने के लिए खाद विक्रेताओं के पास तथा पैक्स कार्यालय पहुंचते हैं इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। किसानों ने मांग की है कि क्षेत्र में खाद आने पर उसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि प्रत्येक किसान को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। मामले काे लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता सरबत सिंह पूनिया व दयानंद ढूकिया ने कहा कि खाद न मिला ताे उन्हें मजबूर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed