फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers affected by natural disasters should submit documents for compensation by August 20, one more opportunity to receive compensation for the Kharif 2021 disaster in Khedi Jalab sub-tehsil.

Hisar News: प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसान मुआवजे के लिए 20 अगस्त तक जमा कराएं दस्तावेज, खेड़ी जालब उपतहसील में खरीफ 2021 की आपदा का मुआवजा पाने का एक ओर अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers affected by natural disasters should submit documents for compensation by August 20, one more opportunity to receive compensation for the Kharif 2021 disaster in Khedi Jalab sub-tehsil.
नारनौंद। खेड़ी जालब उपतहसील में खरीफ 2021 के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार ने अब तक मुआवजा न पाने वाले पात्र किसानों को एक और अवसर दिया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने कहा कि किसान 20 अगस्त तक अपना बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड की फोटो प्रति और अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित पटवारी के पास जमा करवा दें।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद कोई नया आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में किसानों से समय रहते सभी दस्तावेज जमा कराने की अपील की गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहे। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया उपतहसील के कोथ कलां, कोथ खुर्द, कापड़ो, गंडास, खेडी जालब, खेडी लोहचब, हैबतपुर, राखी खास, राखी शाहपुर, गामड़ा, मिर्चपुर, किन्नर (गैबीनगर), नाड़ा, पनिहारी, सरसाना, सोथा व भाड़ा खेड़ा सहित अन्य गांवों में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान ने पहले दस्तावेज दिए हैं लेकिन मुआवजा नहीं मिला है, तो वे पटवारी या तहसील कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने किसानों को आगाह किया है कि किसी प्रकार की लापरवाही उन्हें भविष्य में आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed