{"_id":"605109098ebc3ecad7079a3b","slug":"farmer-protest-hisar-news-rtk600235645","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटवाड़ में दूल्हे का ट्रैक्टर को फूलों से सजाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटवाड़ में दूल्हे का ट्रैक्टर को फूलों से सजाकर किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब चार महीनों से मांगों को लेकर दिल्ली के बोर्डरों पर बैठे हुए हैं। किसानों के इस आंदोलन को लोगों का अलग-अलग अंदाज में समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में गांव पेटवाड़ में जींद के सेक्टर-6 निवासी राहुल अपनी बरात लेकर पेटवाड़ गांव में पहुंचा। पेटवाड़ के झिल्ली ठेकेदार ने ढुकाव के लिए दूल्हे राहुल का स्वागत ट्रैक्टर को फूलों से सजाकर व ट्रैक्टर पर किसान यूनियन का झंडा लगाकर किया। राहुल की शादी पेटवाड़ की ज्योति के साथ हुई है। बरात में गानों के साथ-साथ जय जवान जय किसान के नारे भी लगे। इतना ही नहीं, दूल्हे ने प्रण लिया कि शादी के बाद वे पत्नी के साथ किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाएंगे।
ससुराल की तरफ से हुए स्वागत से खुश हैं। वो अभी तक दिल्ली के किसी बॉर्डर पर नहीं गया है लेकिन शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ किसान आंदोलन में जरूर जाएंगे। बेशक शहर में बसे हैं लेकिन आज भी वह खेती से जुड़े हैं। किसानों को प्राथमिकता देनी चाहिए। -दूल्हा राहुल, जींद निवासी।
वो एक किसान के बेटे है और खुद भी एक किसान हैं। मंगलवार को बेटी ज्योति की शादी में बारात व दूल्हे के स्वागत किया है। वो किसान आंदोलन से काफी प्रभावित है इसलिए उन्होंने दूल्हे का स्वागत ट्रैक्टर को फूल मालाओं से सजाकर और भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाकर किया है। - झिल्ली ठेकेदार, लड़की के मामा।