{"_id":"60bbc0338ebc3e59b4438b3c","slug":"farmer-leeder-rakesh-tikait-ultimatim-to-govermenet-hisar-news-rtk6116995186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाएगा, हम टोहाना में ही अपना डेरा डाले रखेंगे : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाएगा, हम टोहाना में ही अपना डेरा डाले रखेंगे : टिकैत
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत किसानों के साथ टोहाना के लिए रवाना होते हुए।
- फोटो : Hisar
टोहाना में गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शनिवार को टोहाना के लिए रवाना हुए। इस मौके किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है पर हमें जिद तोड़ना आता हैं। सरकार दंगा करवाना चाहती हैं, इसीलिए वह विधायकों और सांसदों को इशारा कर किसानों को भड़का रही हैं। हम किसी भी सूरत में दंगा नहीं होने देंगे। किसानों का आंदोलन पहले की तरह शांतिपूर्वक रहेगा।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी मांगों को आंदोलन करते हुए 6 महीने हो गया । देश में इतना बड़ा शांतिपूर्वक आंदोलन कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे दोनों नेताओं को रिहा करें अन्यथा हमें भी जेल के अंदर डाले । किसान नेताओं की रिहाई तक टोहाना में हमारा भी पड़ाव होगा।
कुछ सांसद वविधायक बेलगाम
किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार के कुछ सांसद व विधायक बेलगाम हो चुके हैं। उनके मन में जो कुछ भी बातें किसानों के प्रति आती हैं वह बोल कर चले जाते हैं। सरकार को चाहिए कि वह अपने नेताओं पर लगाम लगाने का काम करे नहीं किसान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के दम पर ही देश व प्रदेश में सरकार बनी हैं और वही नेता सत्ता में आकर जनमानस के साथ गलत व्यवहार करने पर लगे हुए हैं।