फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer dies due to cold in Hisar of Haryana

ठंड का कहर: जम्मू व कटरा से ठंडा रहा हिसार, खेत में पानी लगा रहे किसान की ठंड से मौत

Thu, 13 Jan 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद/ हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद/ हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 10:49 PM IST
सार

हरियाणा में हिसार का दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड के कारण गांव नाड़ा निवासी 43 वर्षीय किसान शमशेर सिंह की खेत में पानी लगाते समय मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड की वजह से ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

विज्ञापन
Farmer dies due to cold in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिनभर बादल छाए रहने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को को हालत यह रहे कि शहर का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू व कटरा से भी कम रहा।

विज्ञापन


वहीं हिसार के नारनौंद के गांव नाड़ा निवासी 43 वर्षीय किसान शमशेर सिंह की खेत में पानी लगाते समय ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुखबीर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। गुरुवार को उसके शव का हिसार के नागरकि अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है। एक चिकित्सक ने बताया कि ठंड की वजह से किसान का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है।   
विज्ञापन

 

तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ के अनुसार फिलहाल वातावरण में नमी की मात्रा काफी ज्यादा है और हवा की गति काफी कम है, जिस कारण से बादलवाई व धुंध की स्थिति बनी हुई है। अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। इसके बाद तेज हवाओं के चलने से मौसम साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह की शुरुआत भी धुंध व बादलवाई के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई, लेकिन दिन भर बादल छाए रहे। इस कारण से दिन के तापमान में गिरावट आई। धूप के न निकलने के कारण ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। हालांकि बादलवाई के कारण रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.0 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 14.9 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था।


शहर    अधिकतम तापमान

  • हिसार    13.0
  • जम्मू    15.0
  • कटरा    17.6
  • सिरसा    13.4
  • रोहतक    17.0
  • भिवानी    15.1

 

किसान को कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से उल्टियां लग रही थी

नाड़ा निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई शमशेर सिंह बुधवार को खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से उसे उल्टियां लग रही थी। उनके खेत के पड़ोसी सत्तू ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि शमशेर की तबीयत खराब हो गई है। जब उन्होंने गांव के एक डॉक्टर को दिखाया तो उसने बताया कि इसे ठंड लगी हुई है और ठंड की वजह से उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है। इसके बाद वह उसे हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed