फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   farmer committee again start protest

गोरखपुर किसान संघर्ष समिति का धरना फिर शुरू

Tue, 24 Dec 2013 07:22 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
farmer committee again start protest
गोरखपुर किसान संघर्ष समिति ने मंगलवार को परमाणु संयंत्र के द्वार नंबर 1 के बाहर फिर से धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी गोरखपुर परमाणु संयंत्र के लिए अधिगृहित की गई जमीन का मुआवजा बढ़ाने और सर्वे में बकाया 3 करोड़ की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज की अध्यक्षता में शुरू किए गए धरने में मंगलवार को मनीराम, साधड़, धर्मपाल शर्मा, सतबीर, ईश्वर शर्मा, बलवंत, जितेन्द्र और आजाद पहाड़ी सहित करीब दो दर्जन किसानों ने शिरकत की।
विज्ञापन



किसान नेता हंसराज सिवाच ने मांग की है कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को नई अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजा मिलना चाहिए। जिन किसानों की सारी जमीन अधिगृहित हो गई है उनके परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे के लिए जो 20 फीसदी सर्वे बकाया रह गया है, उसे पूरा किया जाए। वहीं इस धरने के विरोध में राजेश फौजी व रामफल प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों किसान मंगलवार को उपायुक्त से मिले और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर सर्वे में करोड़ों रुपये का गोलमाल किया है।


परमाणु संयंत्र की जमीन पर किए गए सर्वे में 39 पाइप लाइन और 25 तालाब दिखाए गए हैं जबकि इसमें 100 फीसदी धांधली है। इन लोगों का कहना था कि धरना दे रहे किसान प्रधानमंत्री के दौरे का विपक्ष के साथ मिलकर विरोध करके नाजायज फायदा लेना चाहते हैं।



धरना विरोधी किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मंगलवार शाम तक इनका धरना नहीं उठाया गया तो हम सभी किसान, जो सर्वे से वंचित रहे हैं, बुधवार से घोटाले की जांच को लेकर धरना देंगे। इन किसानों ने घोटाले की जांच के लिए उच्च न्यायालय जाने की बात भी कही है।


एडीसी ने सर्वे में धांधली की जांच शुरू की
अतिरिक्त उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने परमाणुु संयंत्र के लिए अधिगृहित जमीन पर सर्वे में गड़बड़ी मामले की जांच मंगलवार को शुरू कर दी। एडीसी ने मंगलवार को सभी पक्षाें के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले शिकायतकर्ता पक्ष को बुलाया। डीआरओ राम सिंह बिश्नोई ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर डीसी डॉ. साकेत कुमार को सौंपे थे। डीसी ने मामले की नियमित जांच एडीसी को सौंप दी है।




गोरखपुर के किसान राजेश फौजी व कुछ अन्य ने प्रशासन को शिकायत दी थी कि सर्वे में गड़बड़ी हुई है। फर्जी सर्वे के आधार पर कई किसानों को नाजायज फायदा पहुंचाया गया है। इसको लेकर डीसी डॉ. साकेत कुमार ने डीआरओ राम सिंह बिश्नोई को जांच सौंपी थी। डीआरओ ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर डीसी को रिपोर्ट सौंपी थी। डीसी ने एडीसी को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed