फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer cheated of Rs 6.80 lakh by promising higher benefits in life insurance policy

Hisar News: जीवन बीमा पॉलिसी पॉलिसी में ज्यादा लाभ का झासा देकर किसान से ठगे 6.80 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer cheated of Rs 6.80 lakh by promising higher benefits in life insurance policy
हिसार। जिले के गांव डाबड़ा निवासी किसान के साथ जीवन बीमा पॉलिसी में कम समय में ज्यादा लाभ देने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 6 लाख 80 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी की। साइबर सेल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

साइबर सेल थाना पुलिस को दी गई शिकायत में किसान ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने जीवन बीमा पॉलिसी करवाई हुई है। 9 फरवरी 2024 को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुरेंद्र बताया उसने कहा कि वह एलआईसी के मुख्यालय मुम्बई से बोल रहा है। आपने जीवन बीमा की जो पाॅलिसी करवाई हुई है उस पर ऑफर आया है और कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। उसके बाद अलग-अलग नंबर से विकास राजपुर और राहुल ने कॉल की। इनके अलावा संजीव नामक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि वह सुरेंद्र का सीनियर ऑफिसर बोल रहा है और ऑफर लेने के लिए पेपर फीस के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे। उनके कहे अनुसार 9 फरवरी 2024 को उसने 25 हजार रुपये जमा करवा दिए। अलग-अलग खाते में 15 बार में कुल 6 लाख 80 हजार 900 रुपये जमा कराए। इसके बाद न रुपये वापस मिले न ही लाभ। साइबर सेल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed