{"_id":"632cac7c65f6fa7940647849","slug":"fancy-street-light-will-enhance-the-beauty-of-camry-fourlane-road-hisar-news-hsr642658541","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी स्ट्रीट लाइट से बढ़ेगी कैमरी फोरलेन रोड की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी स्ट्रीट लाइट से बढ़ेगी कैमरी फोरलेन रोड की सुंदरता
विज्ञापन
हिसार। निर्माणाधीन कैमरी फोरलेन रोड (कैमरी-मंगाली-स्याहड़वा रोड) पर फैंसी स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे, जो रोड की सुंदरता को बढ़ाएंगे। 7 मीटर ऊंचे पोल पर 90 वॉट की एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इसे लेकर बीएंडआर की इलेक्टिकल शाखा ने 74.39 लाख रुपये का रफ कॉस्ट एस्टीमेट (अनुमानित प्रस्ताव) तैयार किया है। इसे मंजूरी मिलने के बाद इसकी डीएनआईटी (डिटेल नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) तैयार की जाएगी। डीएनआई मंजूर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
बता दें कि बालसमंद नहर से लेकर कैमरी रोड स्थित सरकारी स्कूल तक इस रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस रोड के बीच में 1.3 मीटर का डिवाइडर भी बनेगा। इस डिवाइडर पर ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
इन रोड पर लग चुके फैंसी स्ट्रीट लाइट पोल
- दिल्ली रोड
- राजगढ़ रोड (नाके तक)
- तोशाम रोड
- लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक
पौधरोपण को लेकर तीसरी बार लगा टेंडर
तोशाम फोरलेन रोड पर पौधरोपण को लेकर बीएंडआर की बागवानी शाखा की तरफ से तीसरा दफा टेंडर लगाया गया है। यह टेंडर 28 सितंबर को खुलेगा। इस टेंडर के तहत रोड पर बोटल पाम व कनेर के पौधे लगाए जाएंगे। इससे पहले शाखा की तरफ से दो बार टेंडर लगाए थे। पहली बार डिवाइडर का निर्माण ही पूरा नहीं हुआ था। दूसरी दफा लगाए टेंडर में बोटल पाम को नहीं लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार डाबड़ा चौक से लेकर बालसमंद नहर तक इस रोड पर 193 बोटल पाम के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की ऊंचाई 7 से 8 फुट होगी। ये पौधे सहारनपुर से मंगवाए जाएंगे। इससे पहले लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक पर बने फोरलेन रोड पर बोटल पाम के पौधे लगाए जा चुके हैं, जो रोड की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट का रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार कर दिया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। रोड का निर्माण पूरा होने के साथ ही स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- सुमेर सिंह, एसडीओ, इलेक्टिकल ब्रांच, बीएंडआर