फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family upset over the death of the woman, jammed the dead body on the road

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जाम लगाकर कहा की गई हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Family upset over the death of the woman, jammed the dead body on the road
महिला की मौत पर बिफरे परिजन, शव सड़क पर रख लगाया जाम
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष बोला-जहर देकर हत्या की
हिसार व हांसी में रोड पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया
हिसार/हांसी। गांव गगनखेड़ी निवासी 26 वर्षीय गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार शाम को मौत हो गई। मायका पक्ष ने उसके पति, पति की प्रेमिका और सास पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तार पर अड़े रहे और शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने दोपहर को हिसार के नागरिक अस्पताल के बाहर शव रख जाम लगाया। 45 मिनट तक करीब दो किलोमीटर तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर डीएसपी रोहताश मौके पर पहुंचे और मामला हांसी का बताया।
इसके बाद महिला के परिजन शव लेकर हांसी पहुंचे और बस अड्डे के सामने धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सदर थाना प्रभारी रामफल व सीटी थाना प्रभारी विकास मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई लुहाना खेड़ा नरवाना निवासी सचिन ने बताया कि उसकी बहन गीता की शादी 2014 में गगनखेड़ी निवासी प्रदीप से हुई थी। गीता की दो बेटियां व एक बेटा है। शुक्रवार को फोन आया कि उसकी बहन की हालत खराब है उसे हिसार लेकर जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि गीता के पति प्रदीप का किसी अन्य औरत के साथ संबंध थे। दहेज की मांग को लेकर गीता के साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक से सल्फास बरामद
मृतका के मायके पक्ष के अनुसार वह उसके ससुराल पहुंचे तो वहां कमरे में कोल्डड्रिंक में सल्फास घुली मिली। फर्श पर भी यह घोल व सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि गीता से हाथापाई कर उसे जहर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed