{"_id":"634bc1b747e04212555edc3d","slug":"family-of-deceased-protest-against-police-in-suicide-case-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, नाराज परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, नाराज परिजनों ने लगाया जाम
Sun, 16 Oct 2022 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:03 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
रोड जाम करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के लुदास गांव के 22 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर परिजन भड़क गए और सामान्य अस्पताल के बाहर रोड जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह शव नहीं उठाएंगे। रोड जाम की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में युवक अमित बागड़ी ने कहा था कि वह जिंदल फैक्टरी में नौकरी करता है। वे तीन भाई बहन हैं। वे और उनकी बहन सुनैना शादी शुदा हैं, जबकि उनकी छोटी बहन अविवाहित है। उसकी पत्नी का नाम विजय लक्ष्मी है। उसने अपनी पत्नी, सास, ससुर रघुवीर और साले सोनू के दबाव में जहर खाया है। ये उसे उसके परिवार वालों से बात नहीं करने देते थे। इस कारण उसने 9 अक्तूबर को हिसार के जिंदल पार्क में आकर जहर खा लिया था।
विज्ञापन