फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Families of two Lals of Haryana, who were fiercely opposed in politics, came on a stage on Ekta Diwas

राजनीति में धुर विरोधी रहे हरियाणा के दो लाल के परिवार एकता दिवस पर आए एक मंच पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Families of two Lals of Haryana, who were fiercely opposed in politics, came on a stage on Ekta Diwas
बालसमंद में एक मंच पर चौधरी देवीलाल की चौथी पीढ़ी दुष्यंत चौटाला व चौधरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी भव - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा की राजनीति में धुर विरोधी रहे हरियाणा के दो लाल के परिवार एकता दिवस पर सोमवार को एक मंच पर नजर आए। उपचुनाव को लेकर बालसमंद में आयोजित जनसभा में चौधरी देवीलाल की चौथी पीढ़ी से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चौधरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी के भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार किया। मंच पर पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता की मौजूदगी में कई बार जजपा कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला के लिए सीएम आया, सीएम आया के नारे लगे। बता दें कि भजनलाल-देवीलाल परिवार अब तक चार बार आमने-सामने रहे हैं।
विज्ञापन

जजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आदमपुर मेरा ननिहाल होने के नाते यहां से मेरा प्यार पुराना है। वर्ष 1972 में चौधरी देवीलाल ने आदमपुर से चौधरी भजन लाल के खिलाफ चुनाव लड़ा, मगर उस दौर में भी हमारी भजनलाल के परिवार के साथ पारिवारिक दूरियां नहीं रहीं। भिवानी लोकसभा में चौधरी बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मेरे पिता अजय चौटाला ने भी चुनाव लड़ा, उस समय आदमपुर हलका भिवानी लोकसभा क्षेत्र में था। आदमपुर हलके से डॉ. अजय सिंह चौटाला जीतकर निकले। कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मैंने भी 2014 के लोकसभा चुनाव में हिसार से लड़ा और जीत दर्ज की। इस दौरान भी हमारे बीच राजनीतिक मतभेद की गहराई नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान बृजेंद्र सिंह, मैं और भव्य एक साथ बैठे थे। बृजेंद्र सिंह सांसद बन गए, लोगों ने मुझे उचाना से जीता कर डिप्टी सीएम बनाया। अब भव्य बिश्नोई को भी आदमपुर से नुमाइंदगी के लिए मौका आया है। गठबंधन सरकार के 57 विधायक हैं, उसे 58 बनाने के लिए काम करें। दो उपचुनाव हुए एक कांग्रेस का विधायक बना क्या हमारी सरकार हिली-डुली। ऐलनाबाद के लोगों ने दूसरी बार कमी छोड़ दी। इस बार मौका न गंवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल की तीन पीढ़ी कुलदीप-भव्य के खिलाफ मांग रहे वोट
आदमपुर के चुनाव में इनेलो प्रत्याशी के लिए पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अभय सिंह चौटाला, कर्ण चौटाला, अर्जुन चौटाला प्रचार कर रहे हैं। चौधरी देवीलाल की तीन पीढ़ी कुलदीप-भव्य बिश्नोई के खिलाफ प्रचार में जुटी है। इससे पहले चौधरी देवीलाल के बेटे बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह भी भव्य के लिए प्रचार कर चुके हैं।
भले ही चुनाव लड़े पारिवारिक रिश्ते हमेशा निभाए
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर दुष्यंत चौटाला से काफी प्रभावित रहा हूं। लोकसभा चुनाव हमने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा। इतनी कम उम्र में जो बुलंदियां इन्होंने हासिल की वह साधारण नहीं हैं। स्वर्गीय चौधरी भजन लाल और चौधरी देवीलाल ने आपस में भले ही चुनाव लड़े, लेकिन दोनों परिवारों ने अपने पारिवारिक रिश्ता हमेशा निभाया। आज तक निभाते आ रहे हैं।
मेरा-दुष्यंत का भी याराना
भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने कहा कि एक और एक ग्यारह होता है। बेशक चौधरी भजनलाल व चौधरी देवीलाल एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी रहे लेकिन एक-दूसरे के प्रति हमेशा सम्मान रहा। डॉ. अजय सिंह व कुलदीप बिश्नोई भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मेरा व दुष्यंत चौटाला का भी याराना है। आज मंच को साझा करना और हमारे परिवारों का राजनीति तौर पर एक होना आदमपुर के लिए शुभ संकेत हैं।

पार्टी की पगड़ी से इनकार किया..
जनसभा के दौरान जजपा पदाधिकारियों ने शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को जजपा के रंग की पगड़ी पहनाना चाहा तो उन्होंने मना कर दिया। भाजपा-जजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने जजपा की पगड़ी स्वीकार की।

हिसार बालसमंद की रैली में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को गले लगाते भव्य बिश्नोई। संवाद

हिसार बालसमंद की रैली में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को गले लगाते भव्य बिश्नोई। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed