फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake medical bills: Johnny along with ASI and Beldar got eight fake medical bills passed.

फर्जी मेडिकल बिल : जोनी ने एएसआई व बेलदार के साथ मिलकर आठ फर्जी मेडिकल बिल पास कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fake medical bills: Johnny along with ASI and Beldar got eight fake medical bills passed.
हिसार। नगर निगम के फर्जी मेडिकल बिल मामले में आरोपी जोनी को 2 दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान जोनी से 2 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फर्जीवाड़े में उसके साथ एएसआई सुरेंद्र व बेलदार सुनील शामिल रहे। उसने 8 फर्जी बिल पास निगम से पास करवाए। उधर, पुलिस ने इस मामले में जोनी को जेल भेजने के बाद बाकी तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय में 27 अगस्त 2024 को सफाई कर्मचारी दलविंद्र ने अपनी पत्नी के नाम से मेडिकल बिल जमा करवाया था। जांच के दौरान मेडिकल बिल फर्जी मिला था। नगर निगम प्रबंधन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी थी। उसके बाद प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को शिकायत दी थी। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में 27 नवंबर 2024 को डाटा एंट्री ऑपरेटर जोनी, एएसआई सुरेंद्र, बेलदार सुनील व सफाई कर्मचारी दलविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 30 जनवरी को जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए आरोपी जोनी व एएसआई सुरेंद्र को निगम कार्यालय बुलाया था। इस दौरान जोनी पूछताछ में शामिल होने के लिए निगम कार्यालय पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed