फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Failing breaths found support in blood, Red Cross extended the hand of humanity

Hisar News: टूटती सांसों को मिला रक्त का साथ, रेडक्रॉस ने थामा मानवता का हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Failing breaths found support in blood, Red Cross extended the hand of humanity
हिसार रेडक्रॉस सोसायटी भवन।
हिसार। दुर्घटना में घायल या अन्य कारणों से रक्त की कमी से सांसें अटकी लोगों के लिए रेडक्रॉस एक उम्मीद की किरण साबित होती है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी हर साल रक्तदान कर लोगों को जीवनदान देती है। वर्ष 2025 में सोसायटी ने 11,764 यूनिट रक्त मुहैया करवा कर जरूरतमंदों की जानें बचाईं।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी दिव्यांग और असहाय लोगों की मदद में भी अग्रणी रही है। जीवन में हार मान चुके मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांगों के लिए चलाए गए स्कूलों के माध्यम से सोसायटी ने अपने आंगन में सेकड़ों बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई।
विज्ञापन

विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को याद करना और असहाय, घायल सैनिकों व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह दिवस हेनरी डूनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी का प्रमुख मिशन दुर्घटना, आपदा और युद्ध जैसी परिस्थितियों में जीवन की जंग लड़ रहे लोगों की मदद करना है। वर्ष 2025 में कुल 201 रक्तदान कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 11,764 लोगों ने रक्तदान किया और अपनी आखिरी सांस गिन रहे लोगों तक जीवन पहुंचाया।
महिलाओं ने भी दिखाई पहल
201 कैंपों में 11,182 पुरुषों के साथ 582 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। वर्ष 2026 में अब तक चार कैंप आयोजित किए गए हैं, जिनमें लगभग 150 यूनिट रक्तदान हुआ।
जन कल्याण के अन्य प्रयास
सोसायटी प्रांगण में चल रहे दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के स्कूल के माध्यम से करीब 100 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। हाथ-पैर से दिव्यांग लोगों को बैसाखी, तिपहिया रिक्शा और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे स्वतंत्रता से चल सकें।

रेडक्रॉस सोसायटी का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। इसके तहत रक्तदान, एचआईवी बचाव जागरूकता, दिव्यांगों की सहायता और आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों में काम किया जा रहा है।
- रविंद्र कुमार, सचिव, रेडक्रॉस सोसायटी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed