फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Factory sealed in Sector 27-28 for not paying property tax of 11 lakh rupees.

Hisar News: 11 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर सेक्टर 27-28 में फैक्टरी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Factory sealed in Sector 27-28 for not paying property tax of 11 lakh rupees.
हिसार के सेक्टर 27-28 में फैक्टरी को सील करते नगर निगम कर्मचारी। स्रोत निगम
हिसार। नगर निगम ने 11 लाख रुपये बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने पर मंगलवार को सेक्टर 27-28 में एक फैक्टरी को सील कर दिया। वहीं, सीलिंग के डर से 4 बकायेदारों ने मौके पर ही 29 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए बुलाया गया था। कई बकायेदार सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे, जिनके भवनों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के सचिव संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम प्रॉपर्टी टैक्स के 5 बड़े बकायेदारों के भवनों को सील करने पहुंची। सबसे पहले टीम सेक्टर 27-28 में एक फैक्टरी पर पहुंची, जिसका प्रॉपर्टी टैक्स 11 लाख रुपये था। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर फैक्टरी को सील कर दिया। इसके बाद टीम इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लाईवुड की फैक्टरी में पहुंची। सीलिंग की कार्रवाई शुरू करते ही फैक्टरी संचालक ने चेक के माध्यम से बकाया 6 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। यहां से टीम सिरसा रोड के एक भवन पर पहुंची। इस भवन में 12 दुकानें थीं। सीलिंग के डर से भवन स्वामी ने भी 5.20 लाख रुपये का चेक जमा करवा दिया। इसके बाद टीम बस स्टैंड के नजदीक एक होटल पर पहुंची जिसका 13.20 लाख रुपये टैक्स बकाया था। मगर होटल संचालक ने मौके पर ही बकाया राशि का चेक जमा करवा दिया। आखिर में टीम सेक्टर 14 स्थित एक दुकान पर पहुंची। जैसे ही टीम ने दुकान को सील करने की बात कही तो दुकानदार ने तुरंत टीम को 5 लाख रुपये का चेक थमा दिया। इस दौरान तहबाजारी टीम के इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा टीम सहित, जेई राजकुमार, लिपिक नवीन मुवाल, दीपक कौशिक, असलम, सोनू, कुलदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed