फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Factionalism again on display in Congress, Indira Gandhi's death anniversary celebrated twice in three hours

Hisar News: कांग्रेस फिर दिखी गुटबाजी, तीन घंटे में दो बार मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Factionalism again on display in Congress, Indira Gandhi's death anniversary celebrated twice in three hours
कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते  तीनों विधायक व अन्य पदा​धिकारी ।
हिसार। कांग्रेस का नया संगठन भी गुटबाजी का शिकार हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शुक्रवार करे कांग्रेसी बटे हुए नजर आए। तीन घंटे के अंतराल में पुण्यतिथि का कार्यक्रम दो बार आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण व शहरी जिला अध्यक्ष अलग-अलग कार्यक्रम करते नजर आए। अनुसूचित सेल के प्रदेशाध्यक्ष और तीन विधायक कांग्रेस भवन पहुंचे तो उनको मुख्य सभागार में ताला लगा मिला। इसके बाद एससी सेल व कांग्रेस विधायकों पहली मंजिल पर बने हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से हाल ही में अनुशासन समिति का गठन किया गया है। इसके बाद कांग्रेस में कुछ अनुशासन आने की उम्मीद की जा रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी खुले तौर पर दो धड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब तक शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष अब तक एक साथ नजर नहीं आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में कांग्रेसियों के एकजुट होने की उम्मीद की जा रही थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एकता के बजाय दूरियां और बढ़ गई। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष, कांग्रेस के हिसार जिले के तीनों विधायक शामिल नहीं हुए।
दोपहर बाद कांग्रेस की एससी सेल की ओर से कांग्रेस भवन में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया। इसमें कांग्रेस के तीनों विधायक,कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष, एससी सेल के प्रदेश प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब विधायक पहुंचे तो कांग्रेस भवन के मुख्य बैठक कक्ष में ताला लगा दिया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी कक्ष नहीं खोला गया तो एससी सेल के पदाधिकारियों ने पहली मंजिल पर बने सभागार में कार्यक्रम किया।
आज का दिन केवल एक तिथि नहीं : बृजलाल बहबलपुरिया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि आज का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि इतिहास का वह पन्ना है जो देशभक्ति, समर्पण और त्याग की अमर गाथा सुनाता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र गंगवा, धर्मवीर गोयत, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डॉ. साक्षी, अजीत यादव, पूर्व ओबीसी उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस के तीनों विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और देश के पहले गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल की 150 की जयंती का समारोह कांग्रेस भवन के सभागार में अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष रतन कुमार, शहरी अध्यक्ष सोनू लंकेश ने आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि को आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश प्रकाश, उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़, कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश ,कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष बजरंग गर्ग पूर्व,राजेंद्र सूरा सहित अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed