{"_id":"63e52622bda08b975d02dfb4","slug":"eyes-on-bjps-hot-seat-tosham-amidst-brainstorming-hisar-news-c-21-hsr1027-51774-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: चिंतन मंथन के बीच बीजेपी की हॉट सीट तोशाम पर निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: चिंतन मंथन के बीच बीजेपी की हॉट सीट तोशाम पर निगाहें
Thu, 09 Feb 2023 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यस्तरीय बैठक की रूपरेखा तय कर यह जता दिया है कि राजनीति के गढ़ में वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भिवानी में अहम भागीदारी निभाएगी। इस बार बीजेपी हॉट सीट तोशाम में भी कमल खिलाने की तैयारी में है। इसको लेकर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी और रणनीति दोनों ही जनता के सामने जगजाहिर हो रही है। इसी के साथ बीजेपी कांग्रेस नेता किरण चौधरी के गढ़ पर फतह की तैयारी में जुट गई है।
भिवानी के महाराणा प्रताप कॉलेज में 10 व 11 फरवरी को होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चिंतन मंथन में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलकर उनमें जीत का मंत्र फूंकेंगे। भिवानी में पहली बार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सम्मेलन होगा। इसमें बीजेपी खेमे के सभी विधायक, मंत्री, राज्यसभा व लोकसभा सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश स्तर के बीजेपी के मंथन सम्मेलन में हरियाणा के तीन केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने के आसार भी है। जजपा ने नौ दिसंबर 2022 को भिवानी के मेला ग्राउंड में अपना प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस मनाकर अपनी पैठ मजबूत बनाई थी। इसके बाद अब बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के नेता दो दिनों तक भिवानी में जुटकर यहां अपनी राजनीतिक जमीन को और अधिक मजबूत बनाने में जुट गए हैं।
भिवानी के लिए विशेष पैकेज की रखी जाएगी मांग
बीजेपी के प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री के समक्ष भिवानी के लिए विशेष पैकेज देकर बजट मंजूरी की मांग भी रखी जाएगी। इसके लिए भिवानी के बीजेपी विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी मांगों का एजेंडा तैयार किया है। अभी उनके एजेंडे में क्या मांगे हैं इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
भिवानी में बीजेपी का प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय सम्मलेन 10 और 11 फरवरी को होगा। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल सहित पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्य शामिल होंगे। इस सम्मेलन के 15 दिन बाद जिला और 15 दिन बाद मंडल की बैठकें भी होंगी। -शंकर धूपड़, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी।