{"_id":"6ab57a2acb2cf82c46024f58","slug":"extortion-demand-of-3-lakh-in-patel-nagar-two-brothers-attacked-after-refusing-hisar-news-c-21-hsr1005-958850-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटेल नगर में तीन लाख की रंगदारी मांगी, मना करने पर दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटेल नगर में तीन लाख की रंगदारी मांगी, मना करने पर दो भाइयों पर हमला
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
हिसार। पटेल नगर में बुधवार रात किराना दुकानदार सुनील से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उस पर और उसके भाई सोनू पर हमला कर दिया।
सुनील के सिर और सोनू के हाथ में चोट आई। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां एक भाई का उपचार चल रहा है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पीएलए पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि मामले में पांच-छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी सुनील ने बताया कि सोनी अस्पताल के सामने उसका घर है और उसने घर में ही किराना की दुकान कर रखी है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक उसके पास आया और अपने फोन से उसकी किसी व्यक्ति से बात करवाई।
फोन पर पटेल नगर के बदमाश कार्तिक ने उससे तीन लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब 10 मिनट बाद कार्तिक और बिट्टू ढाका कार से उसके घर के पास पहुंचे और दोबारा रुपये मांगे। सुनील के मना करने पर दोनों उसे देख लेने की धमकी देकर चले गए।
करीब एक घंटे बाद 10 से 12 युवक हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सुनील पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए घर के अंदर भागा तो उसका भाई सोनू बाहर आया। हमलावरों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
फुटेज के अनुसार रात 9 बजकर 59 मिनट पर छह-सात युवक हाथों में तेजधार हथियार और डंडे लेकर सुनील के घर पहुंचे। एक युवक ने उस पर हमला किया और उसके पीछे घर में घुस गया। शोर सुनकर सुनील की मां, उसका भाई और आसपास के लोग बाहर आए और मदद के लिए शोर मचाने लगे। इसके बाद हमलावर बाहर निकल आए। जाते समय उन्होंने सोनू पर भी हमला किया लेकिन वह घर के अंदर भाग गया। हमलावर घर के बाहर लगे शीशे तोड़कर भाग गए। इस दौरान सुनील की मां मदद के लिए चिल्लाती रही।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य विश्वसनीय माध्यमों से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।