{"_id":"6961392c09031352e20be545","slug":"expressed-anger-over-non-payment-of-outstanding-salary-and-name-from-the-portal-hisar-news-c-21-hsr1005-787087-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बकाया वेतन का भुगतान न होने और पोर्टल से नाम हटाने पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बकाया वेतन का भुगतान न होने और पोर्टल से नाम हटाने पर रोष जताया
Fri, 09 Jan 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर-41 की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को गुरेरा रोड स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान बकाया वेतन का भुगतान न होने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल से कर्मचारियों से नाम हटाने का मुद्दा उठाया।
फील्ड कार्यों के दौरान आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, सप्लाई व्यवस्था में आ रही समस्याओं और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से शिष्टाचारपूर्वक वार्ता की जाएगी ताकि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में बाधा न हो।
ब्रांच सचिव सरजीत खेड़ा ने बताया कि एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के नाम पोर्टल से हटाने पर कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों कर्मचारियों के नाम पोर्टल से हटाए जा रहे हैं लेकिन इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
यूनियन ब्रांच प्रधान रमेश जांगड़ा ने बताया कि क्षेत्र में कई कर्मचारी पिछले दो-तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए और नौकरी की स्थिति स्पष्ट की जाए। इस मौके पर यूनियन कैशियर सुरेंद्र सिंह मतानी, सतबीर स्वामी, सरजीत लीलस, मनबीर बिजारणियां, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।