फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Explained the importance of the practice of penance, service, and meditation

Hisar News: तप, सेवा और सुमिरन की साधना का महत्व बताया

Wed, 15 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 15 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Explained the importance of the practice of penance, service, and meditation
अग्रसेन भवन में आयोजित स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला में उपस्थित साधक। स्रोत : आयोजक - फोटो : 1

विज्ञापन
हिसार। अग्रसेन भवन में चल रही स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला के पांचवें दिन बुधवार को बदरी नारायण सेवाग्राम, मेरठ से आए डॉ. गोपाल शास्त्री ने साधकों को तप, सेवा और सुमिरन की साधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की रचना श्रीरामचरितमानस में वर्णित तप, सेवा और सुमिरन मानव जीवन के समन्वित विकास की सबसे सरल वैज्ञानिक विधि है। इसे अपनाकर मनुष्य शारीरिक रोगों, मानसिक चिंताओं और भय से मुक्ति प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्प्रिच्युअलिज्म, मेरठ में इन धार्मिक सिद्धांतों पर लगातार वैज्ञानिक शोध और प्रयोग किए जा रहे हैं। जो व्यक्ति तप, सेवा और सुमिरन को समझकर जीवन में अपनाएगा, उसे असाध्य त्रितापों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

यह शिविर हरियाणा प्रांत प्रमुख सत्यनारायण शर्मा (एडवोकेट) और ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला के संरक्षण में चल रहा है। इसमें 300 से अधिक साधक भाग ले रहे हैं और आध्यात्मिक वातावरण में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से आए कर्नल विनय शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस साधना से उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक प्रगति मिली है। अन्य कई साधकों ने भी अपने अनुभव व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्रतिभागियों को दिनभर स्वास्थ्यवर्धक आहार दिया जा रहा है। इस अवसर पर ध्यान सत्संग सभा के वरिष्ठ साधक राकेश डालमिया, रवि कौशिक, हरीश जैन, गंगाधर बंसल, राकेश गर्ग, सुरेश जिंदल सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed