{"_id":"6ac155ccf52fd596e3003a5e","slug":"explained-the-importance-of-nutritious-food-and-raised-awareness-about-hygiene-and-health-hisar-news-c-129-1-hns1001-111810-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पोषाहार का महत्व बताया, स्वच्छता-स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पोषाहार का महत्व बताया, स्वच्छता-स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Sun, 04 Oct 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Photo Title
हांसी। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. नेहा धवन ने हांसी क्षेत्र के छह आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में डॉ. नेहा धवन ने वकील कॉलोनी, नहर के नजदीक और मंडी सैनियान स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं व बच्चों से संवाद किया। उन्होंने गर्भावस्था और मातृत्व के दौरान पोषण, बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्रों पर संचालित गतिविधियों, बच्चों की देखभाल, पोषण व्यवस्था तथा महिलाओं-बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनके कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया। महिलाओं और बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
धवन ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वस्थ मां और बच्चा मजबूत परिवार एवं सशक्त समाज की नींव हैं। उन्होंने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और पोषण के साथ माताओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर मीनू बाला, अनीता रानी, आरती, अनीता, पार्वती आदि मौजूद रहे।