{"_id":"647efec8954ddbf5050ee297","slug":"executive-engineer-came-to-picket-site-and-assured-solution-in-hisar-and-union-postponed-movement-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कार्यकारी अभियंता ने धरना स्थल पर आकर दिया समाधान का आश्वासन, यूनियन ने आंदोलन किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कार्यकारी अभियंता ने धरना स्थल पर आकर दिया समाधान का आश्वासन, यूनियन ने आंदोलन किया स्थगित
Tue, 06 Jun 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 06 Jun 2023 03:09 PM IST
सार
कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें कौशल निगम में शामिल किया जाए और ईपीएफ व ईएसआई की त्रुटियों को दूर किया जाए। कर्मचारियों की इन मांगों को लेकर संगठन द्वारा लिखित व मौखिक रूप से अनेकों बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका था। बावजूद इसके अधिकारी उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
कर्मचारियों को मिला आश्रवासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जनस्वास्थ्य विभाग शाखा की तरफ से जारी आंदोलन कार्यकारी अभियंता के आश्वासन के बाद मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। कार्यकारी अधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग में कौशल रोजगार निगम के तहत सैंकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
ये थी कर्मटारियों की मांग
कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें कौशल निगम में शामिल किया जाए और ईपीएफ व ईएसआई की त्रुटियों को दूर किया जाए। कर्मचारियों की इन मांगों को लेकर संगठन द्वारा लिखित व मौखिक रूप से अनेकों बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका था। बावजूद इसके अधिकारी उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान का दिया आश्रवासन
इसी मजबूरी में उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। आखिरकार धरने के 34वें दिन मांगो के समाधान को लेकर आज कार्यकारी अभियंता ने संगठन को वार्ता के लिए बुलाया। कार्यकारी अभियंता के बुलावे पर संगठन का शिष्टमंडल वार्ता के लिए पहुंचा। वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई व सभी समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी। बैठक के बाद अधिकारी ने धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वादाखिलाफी की तो और तेजी से आंदोलन चलाने की दी धमकी
बैठक के बाद यूनियन के जिला प्रधान नरेश गौतम व जिला सचिव अभयराम फौजी ने कहा कि अधिकारी द्वारा कौशल निगम के कर्मचारियों का अनुभव चढ़ाने, पद दर्शाने, ईपीएफ व ईएसआई की त्रुटियां दूर करने आदि समस्याओं के लिए सहमति बनी है। अधिकारी के आश्वाशन पर आन्दोलन को स्थगित किया गया है। किसी प्रकार की वादाखिलाफ़ी होने पर आन्दोलन को और अधिक आक्रामकता के साथ चलाया जाएगा।