{"_id":"6817bd3046d399723400ddcf","slug":"excavation-site-seen-from-drone-in-agroha-hisar-news-c-21-hld1018-619231-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा में ड्रोन से देखा उत्खनन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा में ड्रोन से देखा उत्खनन स्थल
Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा के टीले पर ड्रोन से फोटो लेता कर्मचारी।
अग्रोहा (हिसार)। सिरसा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अग्रोहा उत्खनन स्थल टीले की खोदाई का कार्य करीब सात सप्ताह से लगातार जारी है। टीले पर नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके तहत रविवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने पूरे टीले की ड्रोन से फोटोग्राफी करवाई।
पुरातत्व विभाग के डॉ. अरखित प्रधान ने बताया कि पुरातत्व विभाग के चंडीगढ़ सर्कल की टीम के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा स्थित पुरातत्व संस्थान ज्ञान केंद्र में पीजी डिप्लोमा पुरातत्व के 15 छात्रों का दल इस टीले पर खोदाई और शोध कर रहा है।
पुरातत्व विभाग चंडीगढ़ सर्कल की निदेशक पुरातत्वविद कामेई अथेलियू काबोई और उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य की टीम के साथ टीले पर 50 मजदूरों के सहयोग से खोदाई की जा रही है। इस दौरान कुछ मिट्टी के खिलौनेनुमा वस्तु, कुल्हड़, मिट्टी के ढक्कन, सिलबट्टेनुमा पत्थर, मिट्टी के छोटे गोल बर्तन, मिट्टी के गोल मनके जैसी सामग्री मिली है। इस दौरान मिट्टी की एक हांडी भी मिली थी। इसके डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही इसके कालखंड का पता लग पाएगा। हालांकि अभी मौर्य काल के अवशेष ही सामने आ रहे हैं।