{"_id":"6887ce14009077d41f05f130","slug":"even-airbags-could-not-stop-the-speed-of-death-three-pyres-were-burnt-simultaneously-hisar-news-c-21-hsr1020-676671-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एयरबैग भी नहीं रोक सके मौत की रफ्तार, एक साथ जलीं तीन चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एयरबैग भी नहीं रोक सके मौत की रफ्तार, एक साथ जलीं तीन चिताएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रोहा/हिसार। गांव नंगथला के पास हुए सड़क हादसे में गाड़ी इतनी बुरी हालत में क्षतिग्रस्त थी कि चारों युवकों को निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा। रात एक बजे हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव किरोड़ी के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से गड्ढे से निकालने में आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद कटर की मदद से गाड़ी के दरवाजे को काटा गया। जब चारों युवकों को बाहर निकाला गया, सभी की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन वे भी युवकों को बचा नहीं पाए।
अग्रोहा पुलिस को दी शिकायत में किरोडी निवासी बिंदर ने बताया कि उसके चाचा राममेहर की पत्नी की कोथली देने के लिए साला राजकुमार उर्फ राजू आया हुआ था। राममेहर अपने दो दोस्तों के साथ राजकुमार को लेकर अग्रोहा मोड की ओर जा रहा था। इस बीच नंगथला के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। राममेहर ने कुछ समय पहले ही सेकेंड हैंड क्रेटा कार खरीदी थी। बिंदर ने बताया कि कार में हादसे के बाद एयर बैग खुले थे, लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी। रात के समय गांव में दुकानें भी बंद थीं। रात करीब डेढ़ बजे एक गाड़ी मैकेनिक की दुकान खुलवा कर वहां से कटर लिए गए। इसके बाद कटर से गाड़ी के दरवाजे काटे गए। दरवाजों को धीरे धीरे काटा जा रहा था कि अंदर फंसे लोगाें में कोई जिंदा हो तो उसे चोट न लगे।