{"_id":"636d3c29ecd97a7a0b291a65","slug":"even-after-spending-rs-2-52-crore-on-property-tax-survey-the-municipal-corporation-will-correct-the-objections-of-the-survey-hisar-news-hsr646798570","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे पर 2.52 करोड़ रुपये खर्चने के बाद भी नगर निगम सर्वे की आपत्तियों को करेगा ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे पर 2.52 करोड़ रुपये खर्चने के बाद भी नगर निगम सर्वे की आपत्तियों को करेगा ठीक
विज्ञापन
हिसार। प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे पर 2.52 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी नगर निगम सर्वे की गलतियों को ठीक करेगा। हालांकि यह जिम्मेदारी याशी कंपनी की है, जिसने यह सर्वे किया है। निगम प्रशासन की मानें तो शहरवासी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर आपत्तियों को दुरुस्त करवा सकते हैं। इसे लेकर निगम प्रशासन ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
बता दें कि याशी कंपनी ने शहर में नई प्रॉपर्टी को लेकर सर्वे किया था। हालांकि सर्वे के बाद कंपनी की तरफ से असेसमेंट नोटिस बांटने के बाद आपत्तियां भी मांगी गईं थी। इन आपत्तियों को दुरुस्त करने के बाद कंपनी ने सर्वे का डाटा निगम प्रशासन को सौंप दिया था। निगम प्रशासन ने इसे मुख्यालय भेज दिया, जहां से इसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। डाटा अपलोड होने के साथ ही शहरवासी कार्यालय पहुंचने लगे। लोगों का कहना था कि अपलोड किया गया डाटा करीब दो साल पुराना है। इस कारण से लोगों की रजिस्ट्रियां नहीं हो सकी। अब निगम प्रशासन ने अपने ही स्तर पर सर्वे की गलतियों को ठीक करने का फैसला किया है।
ऐसे करे ऑनलाइन आवदेन
निगम प्रशासन के मुताबिक नई प्रॉपर्टी आईडी को पुरानी प्रॉपर्टी आईडी से लिंक कर उसे पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटयूएलबीएचआरवाईएनडीसीडॉटओआरजी पर अपलोड करवा दिया है। इस पोर्टल से शहरवासी अपना विवरण चेक कर सकते हैं। अगर कोई आपत्ति है या सुधार चाहते हैं तो पोर्टल के ऑनलाइन रेज ऑब्जेक्शन विकल्प पर जाकर अपने दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसे लेकर शहरवासी नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18001801193 व 01662-234438 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
टैक्स एवं तहबाजारी सब कमेटी की बैठक के आयोजन को लेकर निगमायुक्त को लिखा पत्र
विभिन्न टैक्स, शुल्क एवं तहबाजारी सब कमेटी वार्ड 11 से 20 की बैठक 16 नवंबर को करने को लेकर कमेटी चेयरमैन प्रीतम सैनी ने निगमायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में चेयरमैन ने निगमायुक्त से बैठक में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का आना सुनिश्चित करवाने को कहा है। हालांकि अभी निगमायुक्त की तरफ से सब कमेटी की बैठक को लेकर हरी झंडी नहीं दी गई है। चेयरमैन के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स में आमजन को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर यह बैठक बुलाई जा रही है।
प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में 1392 फाइलें लंबित, एक आरटीएस से बाहर
प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में लंबित फाइलों की संख्या बढ़ने पर वीरवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने टैक्स शाखा के स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान निगमायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 1392 फाइलें लंबित हैं और सभी राइट टू सर्विस की समय सीमा के अंदर की हैं। सिर्फ एक ही फाइल आरटीएस से बाहर की है। इसके अलावा बैठक में फैसला किया गया कि लंबित फाइलों के निपटान को लेकर अवकाश के दिनों में भी कर्मचारी कार्यालय में आकर कार्य करेंगे।