फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Entry of monsoon in eastern, northern and southern districts of the state

Hisar News: प्रदेश के पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी जिलों में मानसून की एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Entry of monsoon in eastern, northern and southern districts of the state
हिसार। प्रदेश के यमुनानगर के बाद रविवार को पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले दो दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। पिछले 22 वर्षों में 15 बार जून महीने में और 7 बार जुलाई माह में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की एंट्री हुई है। पिछले साल 30 जून को हरियाणा में मानसून ने प्रवेश किया था। फिलहाल बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र बनने व एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक टर्फ रेखा दक्षिणी पंजाब से हरियाणा के मध्य हिस्से से होती हुई उत्तर प्रदेश, बिहार तक बनी हुई है। इस कारण से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिल रही है। इसके प्रभाव से पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में बारिश की गतिविधियां हुई जबकि बाकी हिस्सों से सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इतनी बारिश हुई
अंबाला-7 एमएम
रोहतक-46.6 एमएम
गुरुग्राम-9.5 एमएम
करनाल-15.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-19.5 एमएम
महेंद्रगढ़-80.5 एमएम
सोनीपत-31.0 एमएम
यमुनानगर-10.5 एमएम
रेवाड़ी-9.5 एमएम

हिसार में कहीं-कहीं बारिश, तापमान 10 डिग्री गिरा

हिसार। जिले में रविवार सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह रही कि इस दौरान शहर के सिर्फ आजाद नगर एरिया में बारिश आई और बाकी शहर सूखा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले एक से दो दिन में मानसून हिसार जिले में भी प्रवेश कर जाएगा। आईएमडी ने 29 जून तक जिले में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि सामान्य तौर पर हिसार जिले में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री होती है। मगर इस बार यह जल्दी ही आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed