फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   engineer in Microsoft

Hisar News: कबाड़ के बदले बर्तन बेचने वाले की बेटी माइक्रोसॉफ्ट में बनी इंजीनियर

Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
engineer in Microsoft
पिता राजेश के साथ सिमरन।
रवि घोड़ेला
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)। हिसार जिले के गांव बालसमंद की बेटी सिमरन ने अपने सपनों को पंख दिए हैं। आर्थिक तंगी और सामाजिक चुनौतियों के बीच पढ़ाई पूरी कर, वह दुनिया की अग्रणी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयनित हुईं हैं। कंपनी ने उन्हें 55 लाख रुपये सालाना पैकेज की पेशकश की है।
सिमरन गरीब परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। उनके पिता राजेश स्ट्रीट वेंडर हैं। वह कबाड़ के बदले बर्तन बेचते हैं। अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए उन्होंने खुद की जरूरतों को टाल कर कर्ज लिया, लेकिन बेटियों की शिक्षा में कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

सिमरन की मां कविता गृहिणी हैं। वह 12वीं तक शिक्षित हैं। उन्होंने हमेशा घर के खर्चों में कटौती कर बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। कविता बतातीं हैं, अपने सपनों को पीछे रखकर उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ने दिया। अब पहली बार उनके गरीब घर में इतनी बड़ी खुशी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन ने अपने परिवार समेत पूरे गांव का नाम रोशन किया है। सिमरन की दो बहनें ममता और मुस्कान 12वीं कक्षा में नॉन-मेडिकल वर्ग की पढ़ाई कर रहीं हैं। छोटा भाई हर्षित एलबीएस में आठवीं कक्षा का छात्र है। अब उनका परिवार सिमरन की सफलता से उत्साहित है। वह समाज के लिए प्रेरक बन गया है। सिमरन की सफलता साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। संवाद
---तीन इनसेट----

सपने के विरुद्ध मिला कोर्स तो अतिरिक्त विषय लिया
सिमरन ने पहले ही प्रयास में 17 वर्ष की उम्र में आईआईटी पास की तो उन्हें आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश मिला, जबकि उनकी रुचि आईटी में थी। माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अतिरिक्त विषय कंप्यूटर साइंस की भी पढ़ाई की।
-------

हैदराबाद में 300 बच्चों में रहीं अव्वल
सिमरन का अपनी मेहनत के दम पर माइक्रोसॉफ्ट हैदराबाद में इंटर्नशिप के लिए चयनित हुआ। दो माह की इंटर्नशिप में 300 विद्यार्थियों में से श्रेष्ठ इंटर्नशिप छात्र का अवाॅर्ड मिला। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की अमेरिका से ओवरसीज हेड ने पहली बार भारत आकर सिमरन को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

-------

बेटियां हमारा गर्व, देंगे सम्मान : विधायक चंद्रप्रकाश
कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि बालसमंद की बेटी सिमरन पर पूरे प्रदेश को गर्व है। अन्य बेटियां भी सिमरन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें इसके लिए हम सब बेटियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। अगर परिजन बेटियों को अवसर दें तो बेटियां हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रहीं हैं। सिमरन को शुक्रवार को बालसमंद में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed