फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Encroachment removal campaign will run in sectors from June 15, HSVP has requested police force

Hisar News: सेक्टरों में 15 जून से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, एचएसवीपी ने मांगी पुलिस फोर्स

Mon, 08 Jun 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 08 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign will run in sectors from June 15, HSVP has requested police force
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-19 और सेक्टर-20 में अतिक्रमण हटाने के लिए 15 जून से विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की गई है। वहीं सेक्टरों में लगातार मुनादी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) भी लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित कर रही है। एचएसवीपी के एसडीओ रमेश जांगड़ा ने कहा कि आरडब्ल्यूए का सहयोग सराहनीय है और कई लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करना है। उन्होंने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे 15 जून से पहले स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-19, 20 और 21 में लोगों ने ग्रीन बेल्ट और सरकारी भूमि पर की गई घेराबंदी हटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे सेक्टरों में बेहतर व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। आरडब्ल्यूए प्रधान राजपाल सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण हटाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed