फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Enabling needy children through education and women through self-reliance

Hisar News: जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और महिलाओं को स्वावलंबन से बना रहे सक्षम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Enabling needy children through education and women through self-reliance
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मलेन की महिलाएं।
हिसार। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य समाज सेवा में जुटा अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन आज शहर में अपनी खास पहचान बन चुका है। संगठन की जिलाध्यक्ष सेक्टर-14 निवासी अनिता जैन ने सात-आठ महिलाओं के साथ मिलकर संगठन की शुरुआत की थी जो आज 100 से अधिक अग्रवाल महिलाओं का परिवार बन चुका है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा देना और कन्याओं को सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उनकी शादी में सहयोग करने जैसे गतिविधियां इस संगठन को समाज सेवा से जोड़ती है।
विज्ञापन


घर से निकलकर आगे बढ़ें महिलाएं

अनिता जैन ने बताया कि संगठन की स्थापना का उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना है जो अपनी प्रतिभा दिखाने से कतराती हैं। हम चाहते हैं कि महिलाएं समझें कि उनकी जिंदगी केवल घर के चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं है। उनमें जो हुनर है, उसे दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। ऐसी ही महिलाओं के लिए हम समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन


मिशन सेव चिल्ड्रन से शिक्षा की नई राह

संगठन के साथ-साथ अनिता जैन एक एनजीओ ‘मिशन सेव चिल्ड्रन’ भी चला रही हैं। इसके माध्यम से झुग्गी-बस्तियों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। बच्चों को किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा गरीब परिवारों की लड़कियों को मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य और जागरूकता पर विशेष जोर

संगठन की सदस्य झुग्गी-बस्तियों में जाकर महिलाओं को मासिक धर्म, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर जागरूक करती हैं। गरीब कन्याओं की शादियों में सहयोग करना और पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण करना भी संगठन की नियमित गतिविधियों में शामिल हैं।


हमारी कोशिश है कि हर महिला खुद को सक्षम बनाए। वे आत्मनिर्भर बने और अपने अंदर छुपी प्रतिभा को समाज के सामने लाएं। जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं-युवतियों को हुरमंद कार्यों से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की काम संगठन कर रहा है।
- अनिता जैन, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article