फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees will surround Gangwa's camp office on the 18th.

Hisar News: 18 को गंगवा के कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे कर्मचारी

Wed, 15 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 15 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Employees will surround Gangwa's camp office on the 18th.
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय का घेराव एलान किया है। इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को आईबी मैकेनिकल ब्रांच, हिसार की कार्यकारिणी की बैठक शाखा प्रधान विनोद फौजी की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

फौजी ने कहा कि वर्ष 2025 में मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने दावा किया कि 18 जुलाई को प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी हिसार पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सचिव विनोद भाटिया ने आरोप लगाया कि सरकार रेशनलाइजेशन के नाम पर विभागों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के 7,398 तथा जन स्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के करीब 13 हजार पद समाप्त करने की योजना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। यूनियन ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने तथा वर्ष 2018 में भर्ती ग्रुप-डी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति शीघ्र करने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अजय कुमार, जिला प्रधान ओमप्रकाश माल, आईबी मैकेनिकल शाखा प्रभारी सोनिया, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक हिसार के संगठन सचिव करण नैन, ब्रांच प्रभारी रामू शर्मा और ब्रांच कोषाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed