फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees will be on strike, there will be traffic jam, farmers will provide toll free for three hours

Hisar News: कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, चक्का जाम होगा, किसान तीन घंटे टोल फ्री कराएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Employees will be on strike, there will be traffic jam, farmers will provide toll free for three hours
हिसार। भारत बंद को लेकर कर्मचारियों का किसानों ने भी साथ देने का एलान किया है। रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम व पेन डाउन की घोषणा की है। वहीं संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने किसान आंदोलन के समर्थन में दोपहर 12 से 3 बजे तक चौधरीवास टोल को फ्री करने का एलान किया। हालांकि जिला प्रशासन ने बिजली, पानी, यातायात सहित आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट पूरे जिले में निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर वीरवार को बाइक जत्था निकाला। आम जनता व दुकानदारों से हड़ताल में शामिल होने का अनुरोध किया। ओमप्रकाश माल व अमृत लाल शर्मा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही हैं। सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने किया जनसंपर्क
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन मीटिंग राज्य प्रधान सुनील खटाना की अध्यक्षता में हुई। इसमें 16 फरवरी को होने जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। इस मौके पर कानूनी सलाहकार विकास ठाकुर, राज्य उपप्रधान प्रदीप लौरा, क्षेत्रीय संगठन विनोद सैनी, सर्कल सचिव किशन लाल नेहरा, सुभाष चन्द्र, भिवानी सर्कल सचिव सूरजमल लेघा, यूनिट प्रधान सुरेश सरसाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed