फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees protested against DHBVN's online transfer policy

Hisar News: डीएचबीवीएन की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Employees protested against DHBVN's online transfer policy
हिसार में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन करते  कर्मचारी।
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने मंगलवार को निगम मुख्यालय विद्युत नगर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि जब तक चीफ एडमिन ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर पुनर्विचार नहीं करते तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। 12 जून को सभी कर्मचारी काम का बहिष्कार करेंगे। चीफ एडमिन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के राज्य चीफ ऑर्गेनाइजर अशोक शर्मा ने कहा कि प्रबंधन ने समय रहते नीतिगत संशोधन नहीं किए तो यूनियन इस आंदोलन को डीएचबीवीएन के समस्त सर्कलों में फैलाएगी। एसीएस पावर सहित उच्च प्रशासनिक स्तर पर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन ने इससे पहले 23 दिसंबर 2024 और 31 जनवरी 2025 को निगम प्रबंधन को इस नीति की त्रुटियों और भेदभावपूर्ण प्रवृत्तियों के संबंध में लिखित रूप में अवगत कराया था। इसके बावजूद त्रुटिपूर्ण नीति को दोबारा लागू किया गया। इस पॉलिसी में चुनिंदा कर्मचारियों को अनुचित लाभ दिए गए। महिला कर्मचारियों के दूरस्थ स्थानों पर तबादले कर उनके साथ अन्याय किया गया। साल के बीच में तबादला करने से कर्मचारियों के बच्चों के एडमिशन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यूनियन के राज्य महासचिव यशपाल देशवाल ने कहा कि 2 जून 2025 को यूनियन प्रतिनिधियों की मुख्य अभियंता (प्रशासन) के साथ बैठक हुई थी, जिसमें मुख्य अभियंता ने एक सप्ताह का समय मांगा था। तय समयावधि तक कोई उत्तर प्राप्त न होने पर केंद्रीय परिषद ने आंदोलन प्रारंभ किया है। मंच मनोज सैनी ने संभाला।प्रदर्शन में हिसार, जींद, भिवानी, फतेहाबाद व सिरसा सर्कल के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों को राज्य उपप्रधान अनिल पहल, पूर्व उप महासचिव राजेश शर्मा, मुकेश भयाना, उपप्रधान राजा शमादो, सीताराम, मलकीत सैनी, हिसार सर्कल सचिव दलबीर श्योराण, सिरसा सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, जींद सर्कल सचिव राजेश आशन, बल्लू बामला (भिवानी), विकास नेहरा (हांसी), राजकुमार जाटासरा, यूनिट सचिव भिवानी साधु राम, संजय सांगवान, ऋषि राम, रमेश यादव (भिवानी), मदन लाल (हांसी), साहिल मित्तल एवं वेदपाल शर्मा (हिसार) ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग...
1 वर्तमान ऑनलाइन ट्रांसफर आदेश को तुरंत रद्द किया जाए।
2 सरकार द्वारा निर्धारित ट्रांसफर नीति को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ लागू किया जाए।
3 सभी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
4 प्रशासनिक मनमानी को रोककर एक न्यायसंगत प्रणाली लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed