फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees did not collect garbage in the morning shift due to non-payment of salaries.

Hisar News: वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने सुबह की शिफ्ट में नहीं उठाया कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Employees did not collect garbage in the morning shift due to non-payment of salaries.
हांसी। त्योहार के मौसम में वेतन न मिलने के कारण ठेकेदार के अधीन सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह की शिफ्ट में काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। इस कारण मुख्य मार्गों और विभिन्न क्षेत्रों में कचरे का उठान नहीं हो पाया, जिससे कचरे के बड़े-बड़े ढेर सड़क किनारों पर देखे गए।
विज्ञापन

नाराज कर्मचारियों ने सुबह करीब सात बजे विधायक विनोद भयाना से मुलाकात कर वेतन भुगतान की मांग की। विधायक ने स्थिति को समझते हुए वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर की शिफ्ट में सफाई कर्मचारी पुनः काम पर लौट आए। सफाई कर्मचारियों ने वेतन के साथ-साथ पीएफ जमा न होने की समस्या भी उठाई। हड़ताल के कारण तिकोना पार्क, उमरा गेट, बड़सी गेट, पुरानी सब्जी मंडी और शहर के भीतर गुजरने वाले हाईवे सहित कई जगहों पर कचरे के ढेर जमा हो गए।
विज्ञापन

इस सफाई कार्य का ठेका जींद की श्री राम एसोसिएट फर्म को एक वर्ष के लिए दिया गया है, जिसकी मासिक दर 19.5 लाख रुपये है। ठेका 18 फरवरी से शुरू हुआ है और लगभग 90 कर्मचारी इस ठेके के तहत कार्यरत हैं। ठेके के अनुसार, रोजाना मुख्य मार्गों और दस वार्डों से सफाई कर कचरा उठाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed