फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees also started returning as soon as the MP left, the tent-banners were also uprooted.

सांसद के जाते ही कर्मचारी भी लौटने लगे, टेंट-बैनर भी उखाड़ ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employees also started returning as soon as the MP left, the tent-banners were also uprooted.
बालसमंद। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को बालसमंद पीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सांसद बृजेंद्र सिंह, उपायुक्त 12 बजे कार्यक्रम स्थल से लौट गए। उसके आधे घंटे बाद विभाग के कर्मचारी घर की तरफ रवाना होने लगे। रजिस्टर पर्ची पर अंतिम समय पर विभाग की महिला कर्मचारी ने खुद के ही नाम लिख एंट्री पूरी कर रजिस्टर साइड में रख दिए। सांसद के जाने के कुछ देर बाद ही टेंट से बैनर उखाड़े ले गए।
विज्ञापन

सांसद बृजेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी सहित वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित थे। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि रोगियों के घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विभाग द्वारा खंड स्तर पर मेले आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाए जाएंगे। मेले में ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन की भी व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से रोगी पीजीआई चंडीगढ़, रोहतक तथा सिविल अस्पताल हिसार में चिकित्सकों से संपर्क स्थापित करके बीमारी के बारे में सलाह ले सकता है। स्वास्थ्य मेले में 456 रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाने उपरांत स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त की। मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ तथा कान, नाक एवं गला रोग के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। सांसद एवं उपायुक्त ने पीएचसी के सभी वार्डों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण, डॉ. सुभाष खतरेजा, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अश्विनी, डॉ. सुनील, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुखबीर डुडी, मनीष एहलाबादी, सुरजभान महला, विक्रम कासनिया, निरंजन सरपंच, अरुण दत्त शर्मा, धर्मेंद्र, प्रदीप, प्रवीन दत्त, मंडल अध्यक्ष सूरजभान, अंजली गुप्ता सहित अनेक फिजिशियन ऑर्थो चिकित्सक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान हेल्थ मेले में नहीं बना एक भी आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेले को आयुष्मान हेल्थ मेले का नाम दिया गया। खास बात यह रही की इस मेले में आयुष्मान भारत योजना का स्पेशल काउंटर था, लेकिन इस काउंटर पर एक भी ग्रामीण आयुष्मान कार्ड बनवाने आया।
दस काउंटर लगे
हेल्थ मेले में दस काउंटर लगाए गए थे। इसमें महिला बाल विकास, शिशु स्वास्थ्य, तम्बाकू नियंत्रण, मलेरिया, डेंगू, आयुष्मान योजना, कैंसर और परिवार कल्याण सहित कुल दस काउंटर लगाए हुए थे।

वर्जन
हेल्थ मेले में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 456 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। लिस्ट में शामिल एक भी सदस्य ने आयुष्मान नहीं बनवाया। नए आयुष्मान बनवाने के लिए लोगो में काफी उत्साह दिखाई दिया।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed